धमतरी। जिले में प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक-युवती मंगलवार शाम से अपने-अपने घर से लापता थे, जिनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ में दोनों की फांसी से लटकती हुई लाश मिली। पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। सिहावा थाना क्षेत्र के महुआबहार गांव के बाहर खेत में आज सुबह ग्रामीणों ने युवक–युवती की लाश देखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। युवती की शिनाख्त महुआबहार गांव की ही दसवीं में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग के…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से संबंधित संशोधित बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल में शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए श्रेणीबद्ध सजा का प्रावधान भी मौजूद है। विपक्षी सांसदों ने समलैंगिकों और समलैंगिक महिलाओं को इसके दायरे से बाहर रखने के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 की कड़ी आलोचना की थी। बिल पर सरकार ने क्या कहा?इस बिल में किसी व्यक्ति के ट्रांसजेंडर होने का निर्धारण करने के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना की गई है। इस प्रावधान का भी विपक्ष ने कड़ा विरोध किया है। कानून मंत्रालय की 30 मार्च…
रायपुर- विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026–27 हेतु द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्री. बी.एड. एवं प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और 12 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक) जारी रहेगी। प्री बी.एड. एवं प्री. डी.एल.एड. प्रवेश के अभ्यर्थी 13 से 15 जून 2026 के बीच 100 रुपए शुल्क के साथ आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे तथा प्रवेश परीक्षा 28 जून…
गोगामुख। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के गोगामुख में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार की हैट्रिक (लगातार तीसरी जीत) का दावा करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में ब्रह्मपुत्र नदी के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए केवल तीन पुल बनाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (भाजपा-राजग) की ‘डबल इंजन’ की सरकार ने पिछले 11 वर्षों में पांच नए पुलों का निर्माण कर लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है।…
नवा रायपुर, संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा राज्य में वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कई नई डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। इन पहलों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विभागों एवं अन्य हितधारकों को सरल, सुलभ एवं आधुनिक सेवाएं प्रदान करना है। इसी क्रम में ई-चालान (E-Challan) के अंतर्गत OTC प्रणाली को दिनांक 01 अप्रैल 2026 से समस्त प्रकार की शासकीय प्राप्तियों को जमा करने के लिए प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से अब नागरिक एवं संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से चालान तैयार कर राजस्व का भुगतान…
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने को लेकर मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की लाठी-डंडे से वार कर हत्या कर दी, फिर शव को आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के अंदर दफना दिया। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी मिथलेश कुजूर ने घटना के 9 दिन बाद खुद थाने पहुंचकर हत्या की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी आत्मा के आने के डर से मानसिक रूप से परेशान…
बेरहामपुर: आंध्र प्रदेश में एक 17 वर्षीय बच्ची अपने सौतेले पिता द्वारा कथित यौन शोषण के चलते घर छोड़कर ओडिशा चली गई थी। वहां पहुंचने पर भी बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। यह घटना 29 मार्च को ओडिशा के बेरहामपुर में हुई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता के खिलाफ भी एक अलग मामला दर्ज किया है। बच्ची को चाय की दुकान पर मिला था काम पीड़िता आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की रहने वाली है।…
रायपुर- पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक रेस-वॉक एथलीट बनने की काबिलियत देखी। मजे की बात यह है कि बेथलीन खुद इस इवेंट के बारे में लगभग कुछ भी नहीं जानती थी और इसकी तकनीकी बारीकियों की तो बात ही छोड़ दें। पिछले साल तक, मेघालय की यह युवा एथलीट एक मिडिल और लॉन्ग-डिस्टेंस रनर के तौर पर मुकाबला कर रही थीं। लेकिन 2026 की शुरुआत में, उसे अपना खेल बदलने के लिए कहा गया जिसने उसकी शारीरिक और मानसिक, दोनों…
गोवा के नॉर्थ गोवा नाइटक्लब आग हादसे से जुड़े मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अंजुना के पास स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में लगी भीषण आग के मामले में क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को अदालत से राहत मिल गई है. मापुसा की JMFC कोर्ट ने दोनों भाइयों को शर्तों के साथ जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. लूथरा ब्रदर्स को इस मामले में गंभीर लापरवाही के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल कोलवाले सेंट्रल जेल में बंद थे. कोर्ट ने दोनों…
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और पंचायत तक पहुंच गया. जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन ने विधि-विधान से अग्नि के सात फेरे लिए और शादी समारोह में दावत भी हुई. लेकिन सुहागरात के दौरान ही विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पत्नी ने पति को अपने पास नहीं आने दिया. जब पति ने करीब आने की कोशिश की तो पत्नी ने थप्पड़ मार दिया और साफ कह दिया कि वह उसके…
