उम्मीद करें कि एक फरवरी को वित्त मंत्री सीतारमण के द्वारा पेश होने वाला वर्ष 2026-27 का बजट आम आदमी के लिए राहत, बाजार के लिए रफ्तार और विकसित भारत के लिए साहसिक सुधारों को आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक बजट होगा… इन दिनों पूरे देश की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा एक फरवरी को प्रस्तुत किए जाने वाले आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के बजट की ओर लगी हुई है। सीतारमण का यह नौवां बजट होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह बजट एक ऐसा ऐतिहासिक बजट होगा, जिसमें 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के दृष्टिकोण से…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में एक अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के ने फोटो खिंचवाते समय उसके ब्रेस्ट को गलत तरीके से छुआ। आरोपी की मां और बहन ने उसे यह कहकर बचाया कि वह सिर्फ गोरी लड़कियों के बारे में जानने को उत्सुक था। पीड़िता ने अपने प्रोफेसर को बताया, जिन्होंने एक्स पर यह घटना साझा की। प्रोफेसर ने पहले ही उसे भारत यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दी थी। दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान एक अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ की हैरान करने वाली घटना सामने आई है।…
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के निजी जीवन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। सुनीता ने कथित तौर पर कहा था कि गोविंदा के कई महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं और वह इन बातों के लिए उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगी। बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का वैवाहिक जीवन पिछले एक साल से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी तलाक की खबरें तो कभी गोविंदा के विवाहेतर संबंधों (Affairs) की चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर बाजार गर्म कर रखा है। अब इस पूरे विवाद पर…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा संचालित ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। मैजिकविन कंपनी के खिलाफ मामले में कुल 14 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। भारत ने 2025 में असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसे वित्तीय और सामाजिक बुराई बताते हुए कहा था कि यह उपयोगकर्ताओं, विशेषकर युवाओं की मेहनत की कमाई को बर्बाद कर देता है। ईडी ने एक बयान में कहा कि अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र के समकक्ष) 15 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष…
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना के जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अरुण शर्मा के रूप में हुई है। जबकि मृतका उसकी पत्नी नेहा भारती थी। दोनों ने नवंबर 2025 में प्रेम विवाह…
23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन रायपुर- छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और विचार विमर्श का एक सशक्त मंच बनेगा, जिसमें देश-प्रदेश के साहित्य प्रेमी, लेखक, विचारक और पाठक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में देश एवं प्रदेश के लगभग 120 ख्याति…
‘मिशन कनेक्ट’ से चौपाल तक पहुँचा प्रशासन गाँव-गाँव जाकर अधिकारियों ने सुनी समस्याएँ, मौके पर हुआ समाधान रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अंत्योदय और सुशासन की सोच को साकार करने के लिए सुकमा जिले में ‘मिशन कनेक्ट’ की शुरुआत की गई है। संभागायुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह के निर्देशन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर सरकारी सेवाओं को लोगों के घर-घर तक पहुँचाना है। गाँव-गाँव पहुँचे अधिकारी, मौके पर हुआ समाधान विगत दिनों मिशन कनेक्ट के तहत छिंदगढ़ विकासखंड की लगभग 60 पंचायतों में…
रायपुर – तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलती है, जिसमें संग्रहण लाभ का 80% हिस्सा, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सहायता, बीमा कवर (दुर्घटना मृत्यु या विकलांगता पर), और विभिन्न वनोपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य शामिल हैं, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार होता है l छत्तीसगढ़ में 5500 सौ रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक और राजमोहिनी देवी योजना के तहत लाभ दिए जा रहे हैं l छत्तीसगढ़ सरकार ने वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए चरणपादुका योजना को पुनः शुरू…
बस्तर में इमली की चटनी को काफी पसंद किया जाता है l यह चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ठ होती है l सुकमा जिले में स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार “इमली चटनी” को वन धन विकास केंद्र सुकमा के माध्यम से आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है। यह उत्पाद स्थानीय वनोपज का मूल्य संवर्धन करने के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक पहचान को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास है।…
मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार की सहायता रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने…
