Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राष्ट्रपति के अपमान पर पीएम ने ममता को कसके सुनाया, कहा-टीएमसी सरकार को उखाड़ फेकेंगे लोग
    राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति के अपमान पर पीएम ने ममता को कसके सुनाया, कहा-टीएमसी सरकार को उखाड़ फेकेंगे लोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह केवल राष्ट्रपति का ही नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और आदिवासी समाज का भी अपमान है.

    दिल्ली में रिंग मेट्रो का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश अपनी माताओं, बहनों और बेटियों की उपलब्धियों का गौरव गान कर रहा है, तब उन्हें एक पीड़ा देशवासियों के साथ साझा करनी पड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का घोर अपमान किया. पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘मैं इस मंच से घोषणा कर रहा हूं कि बहुत जल्द लोग टीएमसी सरकार को बदल देंगे.’

    राष्ट्रपति की गरिमा का अपमान

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू पश्चिम बंगाल में आदिवासी परंपरा के एक महत्वपूर्ण उत्सव में शामिल होने गई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में आदिवासी समाज के गौरव का सम्मान करने के बजाय टीएमसी सरकार ने न केवल उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया, बल्कि राष्ट्रपति की गरिमा का भी सम्मान नहीं किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं और संथाल समुदाय के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रही हैं.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना राष्ट्रपति के अपमान के साथ-साथ देश के संविधान की भावना और लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है. उन्होंने कहा कि जिन बहनों और बेटियों ने संघर्ष करके ऊंचाइयां हासिल की हैं, उनके सम्मान को भी ठेस पहुंची है.

    पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- अहंकारः हतः पुष्टः समूलं च विनश्यति, यानी अहंकार में डूबा व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः उसका विनाश निश्चित है.’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान करने वाली टीएमसी की राजनीति और सत्ता का अहंकार जल्द ही समाप्त हो जाएगा.

    प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता राष्ट्रपति, आदिवासी समाज और नारी शक्ति के अपमान को कभी माफ नहीं करेगी.

    केंद्र ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    इस मामले को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती से रविवार शाम 5 बजे तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

    केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और काफिले के मार्ग से जुड़ी कथित लापरवाहियों पर स्पष्टीकरण मांगा है. गृह सचिव ने अपने पत्र में ‘ब्लू बुक ’ में निर्धारित नियमों के संभावित उल्लंघन पर भी जवाब मांगा है. ब्लू बुक एक गोपनीय दस्तावेज है, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उनके परिवार के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

    सूत्रों के अनुसार, केंद्र को विशेष रूप से इस बात पर आपत्ति है कि राष्ट्रपति के राज्य में पहुंचने के समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की अनुपस्थिति रही, जिसे प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है. इसके अलावा, राष्ट्रपति के लिए बनाए गए शौचालय में पानी न होने और उनके काफिले के मार्ग पर कूड़ा-कचरा होने की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया है. केंद्र सरकार ने इन सभी कथित लापरवाहियों पर पश्चिम बंगाल सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण देने को कहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…

    May 12, 2026

    चुनाव आयोग के सीईओ को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर बंगाल में घमासान, CM ने दिया जवाब

    May 12, 2026

    बारामूला पहुंचे LG मनोज सिन्हा, नशा मुक्ति अभियान में लिया हिस्सा

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.