Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे100 दिन में कनेक्ट होंगे गुजरात-मध्य प्रदेश से-नितिन गडकरी
    राष्ट्रीय

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे100 दिन में कनेक्ट होंगे गुजरात-मध्य प्रदेश से-नितिन गडकरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद/वडोदरा: देश के सबसे लंबे और आधुनिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। 120 किलोमीटर की गति से चलने की सुविधा देने वाले इस एक्सप्रेसवे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा अपडेट साझा किया है। अगले तीन महीने यानी करीब 100 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएंगे। नितिन गडकरी ने बताया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली से वडोदरा वाला हिस्सा 2026 के बीच तक पूरा होकर ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। इससे मुंबई और गुजरात से मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली का रुख करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (NE4) के इस हिस्से के खुलने से पुरानी हाईवे पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा। अभी झाबुआ में NE4 से उतरकर दाहाेद होकर वडोदरा और आना पड़ता है, लेकिन इस हिस्से के खुलने के बाद सीधे वडोदरा पहुंचा जा सकेगा।

    गुजरात-एमपी के बीच थी रुकावट
    केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री, नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक जवाब में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली से वडोदरा वाला हिस्सा मई 2026 तक ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। गुजरात-मध्य प्रदेश बॉर्डर से वडोदरा तक का हिस्सा अभी तक ट्रैफिक के लिए नहीं खोला गया है, क्योंकि इसमें आधा दर्जन से भी कम रुकावटें हैं, जिसमें एक बिजली का खंभा, बिजली की लाइन और लैंड-स्लाइडिंग की समस्या शामिल हैं। इसका मतलब है कि दिल्ली से वडोदरा का सफर इस कैलेंडर साल के बीच तक हो पाएगा। गौरतलब हो कि दिल्ली मुंबई के प्रोजेक्ट को कुल 48 पैकेज में बंटा है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। अभी एक्सप्रेसवे का लगभग 875 किलोमीटर लंबा हिस्सा ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

    गायकवाड़ ने पूछा था सवाल
    कांग्रेस सदस्य वर्षा गायकवाड़ के सवाल के जवाब में गडकरी ने संसद के निचले सदन में बताया कि अभी तक इसे लागू करने की लागत पूरे कॉरिडोर की मंजूर लागत के अंदर है। मंत्री ने आगे कहा, ‘कुछ पैकेज में ज़मीन अधिग्रहण, पेड़ काटने की इजाजत में देरी, यूटिलिटी शिफ्टिंग में देरी और कंसेशनेयर के डिफ़ॉल्ट से जुड़े मुद्दों की वजह से देरी हुई।गडकरी ने कहा कि वडोदरा से मुंबई तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के हिस्से में गुजरात के तीन पैकेज (गंडेवा से वापी) में काम पूरा होने में देरी होगी और यह अप्रैल 2028 तक ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से वडोदरा तक के हिस्से के पूरा होने की बदली हुई तय तारीख मई, 2026 है। नितिन गडकरी ने कहा कि वडोदरा से मुंबई की तरफ गुजरात के 3 पैकेज के काम को 2027-28 में पूरा करने का लक्ष्य है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा

    August 27, 2026

    दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.