जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में प्रेम प्रसंग में नाबालिग प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर लाश को चिरगा नाला के पास दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन माह पहले वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने नाबालिग का शव बरामद किया, जो कंकाल में तब्दील हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। वह 3 महीने पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इसकी रिपोर्ट उसके परिजन ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई…
Author: chhattisgarhrajya.in
मेष आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, फिर भी आप अपने कामों को मजबूती से करने में डटे रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं सता सकती है, जिसके लिए आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने की सोचेंगे। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से अनबन होने की संभावना है। वृषभ आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और दोनों एक…
कोरबा । जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट की है। युवकों ने नशे की हालत में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के श्रमिक बस्ती का है। यहां शराब के नशे में धुत युवकों ने हरदीबाजार के 2 नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की। युवकों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। वारदात के बाद दोनों नायब तहसीलदार थाने पहुंचे…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल का किया अवलोकन गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झलक हर आगंतुक के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारत पर्व का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन मंडल के अधिकारियों से राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों और योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता,…
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। सुशासन, पारदर्शिता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बल पर छत्तीसगढ़ ने खुद को…
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दवाओं की गुणवत्ता में कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन दवाओं को अमानक पाए जाने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कॉरपोरेशन की “शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy)” के तहत की गई है। कॉरपोरेशन के अनुसार, संबंधित आपूर्तिकर्ता अब ब्लैकलिस्टिंग अवधि समाप्त होने तक किसी भी नई निविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य रहेंगे। ये दवाएं पाई गईं अमानक मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, विलेज गुग्गरवाला, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आपूर्ति की गई — कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स, ऑर्निडाजोल टैबलेट्स ये सभी NABL…
यह कहानी इस बात की मिसाल है कि अगर अवसर और मार्गदर्शन मिले तो महिलाएँ अपने जीवन की दिशा बदल सकती हैं। शकुन्तला वर्ष 2015 में अपने जिला कोण्डागांव के सिलेंदरी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह के माध्यम से उन्होंने पहली बार लोन लेकर सेंटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू किया, लेकिन अपेक्षित लाभ न मिलने पर उन्होंने दिशा बदली। असफलता से निराश होने के बजाय शकुन्तला ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सब्जी की खेती शुरू करने का निर्णय लिया। समूह से मिले ऋण की मदद से उन्होंने खेत में बोरवेल करवाया, जिससे सिंचाई की सुविधा…
क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण दिखने वाला सेब करोड़ों रुपये का हो सकता है? सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन मुंबई के मशहूर ‘Gold Man’ रोहित पिसाल ने इसे हकीकत में बदल दिया है. उन्होंने हीरे और सोने से बना 10 करोड़ रुपये का एप्पल तैयार किया है, जो आज दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह कोई खाने वाला सेब नहीं, बल्कि भारतीय ज्वेलरी कला की अनमोल मिसाल है. रोहित पिसाल ने इस कलाकृति को 18 कैरेट गोल्ड और 9 कैरेट 36 सेंट डायमंड्स से तैयार किया है. इसमें 1396 छोटे-छोटे हीरे जड़े…
इस्लामाबाद । भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान मंगलवार को आतंकी घटना का शिकार हो गया। देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि बम धमाका इतना तेज था कि जी-11 क्षेत्र के आसपास इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि धमाके वाली जगह यहां मौजूद एक कोर्ट के बिल्कुल करीब है। इस घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक जताया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा…
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला जिले के महराजगंज-इन्हौना मार्ग का है। जहां मोन गांव के टावर के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक में सवार एक युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक…
