उत्तराखंड । राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मौजूद सदियों पुराना एक विशाल पेड़ गिर गया। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आने ये पेड़ गिर गया। यह घटना मंगलवार को हुई। गनीमत रही कि पेड़ सोमवार को नहीं गिरा, क्योंकि इस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।पेड़ इतना विशाल था कि उसके गिरने से आस-पास का इलाका भी प्रभावित हुआ। गिरते हुए पेड़ का एक बड़ा हिस्सा पास की एक दुकान और मंदिर परिसर में स्थित पुलिस चौकी की चपेट में आ गया। पेड़…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर । रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 36 घंटो में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी जमकर बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी निर्मित हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में भी होगी भारी बारिशराजधानी में पिछले चार दिनों से लगातार…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते कुछ रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस आपात स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। धमतरी जिले में सभी शासकीय आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही जिले के सभी…
दुर्ग । जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से शिवनाथ नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया है। विशेष रूप से नदी किनारे बसे ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। दुर्ग…
बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने की 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी तिब्बती रीति-रिवाजों के अनुरूप आत्मीय स्वागत से मुख्यमंत्री हुए अभिभूत छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं और भगवान बुद्ध के प्रेम, शांति एवं करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा…
नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां 22 साल की युवती और उसकी सहेली की 6 महीने की बेटी की घर में खून से सनी लाश मिली हैं। दोनों की घर में ही हत्या करने के इस मामले ने यहां के लोगों को सन्न कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस युवती की हत्या हुई है, उसका दोस्त फरार बताया जा रहा है। युवती के दोस्त पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निखिल…
राजिम. छुरा नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड सहित 6 पदक जीत चुकी छात्रा संध्या साहू ने आत्महत्या कर ली. मृतका छुरा नगर के आवासपारा क्षेत्र की रहने वाली थी और वर्तमान में कचना धुरवा महाविद्यालय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी. उसकी उपलब्धियों को देखते हुए लोग उसे ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ कहकर पुकारते थे. सोमवार को संध्या का शव उसके ही घर के किचन में साड़ी के फंदे से लटका मिला. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के…
गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण पर्व है. यह त्योहार हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते के पवित्र संबंध का प्रतीक माना जाता है. इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति आभार प्रकट करते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं. वहीं, कुछ लोग तो गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु दीक्षा भी लेते हैं. लेकिन इस बार गुरु पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोग बहुत कंफ्यूज हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर गुरु पूर्णिमा की सही तारीख क्या है, इसके बारे में विस्तार…
11 राज्यों के अधिकारी एवं आजीविका विशेषज्ञ होंगे शामिल महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “लखपति दीदी” बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 9 से 11 जुलाई 2025 तक राजधानी रायपुर में होने जा रहा है। यह कार्यशाला दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आयोजन में देश के 11 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीगण, मिशन संचालक, आजीविका विशेषज्ञ, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबद्ध हितधारक सहभागी होंगे। कार्यशाला का उद्घाटन भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के…
नई दिल्ली: केरल के पलक्कड़ की नागरिक और पेशे से एक नर्स निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में मौत की सजा दी जाएगी. मानवाधिकार कार्यकर्ता सैमुअल जेरोम के अनुसार प्रिया एक यमन नागरिक की हत्या के आरोप में जेल में हैं. जेरोम के पास निमिषा प्रिया की मां प्रेमा कुमारी की पावर ऑफ अटॉर्नी है. जेरोम ने कहा कि जेल अधिकारियों ने उसे फांसी की तारीख बता दी है. जेरोम के पास जेल के यमन से जेल के चेयरमैन का एक कॉल आया था जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि फांसी का आदेश पास कर दिया गया…
