बिलाईगढ़ । नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने अपना जन्मदिन एक अनोखे अंदाज़ में मनाते हुए समाजसेवा की मिसाल पेश की। नगर के बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 50 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विक्रम कुर्रे की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य वास्तव में जन्मदिन को सार्थक बनाता है और दूसरों के लिए प्रेरणा है। आमतौर पर लोग जन्मदिन पर केक काटकर और समारोह मनाकर खुशी जाहिर करते हैं, लेकिन विक्रम कुर्रे ने इसे एक जनसेवक की जिम्मेदारी के…
Author: chhattisgarhrajya.in
झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा में टाइम से पहले ही ‘प्रधानमंत्री’ पहुंच गए, जिन्हें देख हर कोई चौंक गया. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने का समय तय था, यहां आने से पहले उन्हें एक रोड शो भी करना था. ऐसे में लोग हैरान थे कि आखिर ये हो क्या रहा है. वह हाथ जोड़ते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए और इस दौरान लोगों की तरफ हाथ हिलाते हुए भी नजर आए. इनके आने से कार्यक्रम स्थल में हलचल सी मच गई. लेकिन जब लोगों ने गौर से इस शख्स को देखा, तो उन्हें समझ में आया कि…
मध्य प्रदेश के धार से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है. कुक्षी थाना क्षेत्र के अली गांव में एक पांच साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक शख्स ने बच्चे को उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से मार (MP Child Murder) दिया. उसे मारने वाला शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. उसने शुक्रवार को पांच साल के मासूम विकास को उसके ही घर में मौत के घाट उतार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने वह खौफनाक मंजर बयां किया है. नुकीले हथियार से बच्चे की गर्दन पर वार लोगों ने बताया कि 25…
नई दिल्ली । भारत में स्पोर्ट्स सेडान के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। स्कोडा जल्द ही अपनी मशहूर परफॉर्मेंस कार ऑक्टेविया RS को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऑक्टेविया RS ने भारत में हमेशा से ही एक अलग फैन बेस बनाया है और अब इसके नए अवतार का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। 17 अक्टूबर को लॉन्च होगी ऑक्टेविया RSस्कोडा ने पुष्टि की है कि वह अपनी परफॉर्मेंस सेडान कार को 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी, जबकि इच्छुक ग्राहक इसे 6 अक्टूबर से ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। स्कोडा के अनुसार…
रायपुर ।। छत्तीसगढ़ समेत आस-पास के प्रदेशो में मानसून अपनी विदाई के लिए तैयार है। जाते-जाते मानसून जमकर तांडव मचा रहा है। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अलग-अलग जिलों शुक्रवार रात से जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं रात भर बारिश होने के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,…
आई लव मोहम्मद की पोस्टरबाजी से यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन चल रहा है. बरेली के बाद अब मऊ में पथराव और लाठीचार्ज हुआ है.मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में आज जुमे की नमाज़ के बाद युवा लड़कों की भीड़ ने उपद्रव करने की कोशिश की. सैकड़ों की संख्या में 15-20 साल के लड़के इकट्ठे होकर नारेबाज़ी करने लगे. पुलिस ने उन्हें घर वापस जाने को कहा तो विरोध में नारेबाज़ी हुई. इसके बाद किसी ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाया. मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में अभी हालात नियंत्रण में है. पुलिस…
जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जीएसटी बचत उत्सव के बीच ट्रैक्टर शोरूम पहुंचकर किसानों से किया आत्मीय संवाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। श्री साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के…
मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में…
वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 26 सितम्बर को चंपारण में व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का संचालन एनआईटी रायपुर के उन्नत भारत अभियान (यूबीए) क्लब द्वारा प्रोफेसर सुधाकर पांडे, क्षेत्रीय समन्वयक, उन्नत भारत अभियान के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के प्राध्यापकों डॉ. गोवर्धन भट्ट, डॉ. दीपिका अग्रवाल, डॉ. निलेश मिश्रा और श्री विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई अभियान की शुरुआत प्रभु वल्लभाचार्य मंदिर परिसर और उद्यान की साफ-सफाई से हुई, जहां…
