Author: chhattisgarhrajya.in

गरियाबंद 14 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प 2025 का आयोजन नए स्वरूप में पहले से अधिक आकर्षक और भव्य रूप में दिखाई दे रहा है। कुंभ मेले की साज-सजावट और आकार मेलार्थियो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। राजिम कुंभ में आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत समन्वय किया गया है। जहां दिन भर भजन कीर्तन के साथ ही देश के कोने-कोने से आए हुए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विशाल मंच में प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे है। इस बार राजिम कुंभ पंचकोशी यात्रा की थीम पर बनाया गया है। पंचकोशी यात्रा की महत्ता को लोगों तक…

Read More

गरियाबंद 14 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नवीन मेला स्थल एवं पुराने मेला मैदान में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। नवीन मेला स्थल में 10 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल भी बनाया गया है। अस्पताल में 24 घंटे तीन शिफ्टों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ और लैब टेक्नीशियन पदस्थ किए गए हैं। जिसमें लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं मिल रही है। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है। कैंप में पहुंचने…

Read More

गरियाबंद 14 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प मेला के नदी क्षेत्र पुराने मेला मैदान में प्रतिदिन साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में महानदी की महाआरती की जा रही है। आचार्य-पुरोहित द्वारा मां गंगा का आह्वान कर पूरी श्रद्धा के साथ वैदिक रीति से आरती उतारी जाती है। आचार्य तट पर बने 11 मंचों से बैठकर-खड़े होकर फिर चारों दिशाओं में घूमकर मां गंगा के स्वरूप की आरती की जाती है। आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु शाम से ही अपना स्थान सुरक्षित कर लेते हैं। महाआरती में 11 पंड़ितों द्वारा लयबद्ध तरीके से क्रमवार मां गंगा की आराधना करते…

Read More

गरियाबंद 14 फरवरी/ 12 फरवरी माघ पूर्णिमा से राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ हो गया है। राजिम मेला में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसे लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है। राजिम बस स्टैंड से मेला मैदान पहुंचने के लिए निशुल्क बस चलाया जा रहा है। इस बस सेवा का लाभ लेते हुए प्रतिदिन सैकड़ों लोग मेला मैदान पहुंच रहे हैं। साथ ही बस से ही वापिस लौट रहे हैं। बता दें कि इस बार राजिम कुंभ कल्प नवीन मेला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्य मंच में सांस्कृतिक…

Read More

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2025। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को अब जेड श्रेणी सीआरपीएफ सुरक्षा मिलेगी। गृह मंत्रालय ने खुफिया विभाग (आईबी) की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया है। खुफिया विभाग ने दलाई लामा पर खतरे की संभावना जताते हुए गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का आदेश जारी किया।

Read More

लखनऊ 15 फरवरी 2025। यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा स्थित बुद्धेश्वर में एक शादी समारोह के दौरान बुधवार रात एमएम मैरिज लॉन में अचानक एक तेंदुआ घुस आया, जिससे वहां भगदड़ और अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति दूसरी मंजिल से कूदकर घायल हो गया, जबकि वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें एक अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए। रात करीब 10:30 बजे शादी समारोह के दौरान दीपक नामक व्यक्ति किसी काम से लॉन की दूसरी मंजिल पर गए, जहां अचानक उन्होंने तेंदुए को देख लिया। घबराहट में उन्होंने दूसरी मंजिल…

Read More

वाशिंगटन 15 फरवरी 2025। अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क से मुलाकात की। दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार रात वाशिंगटन डीसी पहुंचे थे। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क ने ब्लेयर हाउस में पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी और मस्क के बीच यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ चर्चा समाप्त होने के बाद हुई। प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल…

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें ‘अवर जर्नी टुगेदर’ पुस्तक भेंट की। किताब में पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती की पुरानी यादें संकलित हैं। इसमें ट्रंप के भारत दौरे की अहम यादें भी शामिल हैं। किताब में अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर आयोजित किए गए ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम की शानदार तस्वीरें संजोई गईं हैं। किताब में ट्रंप और मेलानिया की भी तस्वीरें हैं, जब दोनों ने आगरा का दौरा किया था और ताज का दीदार किया था।

Read More

मंदसौर 15 फरवरी 2025। मध्य प्रदेश के मंदसौर और रतलाम के लोगों से भरी एक बस राजस्थान के कोटा के पास हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुआ। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पति-पत्नी सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार सुबह सिमलिया (कोटा) इलाके के कराड़िया के पास हुआ। श्रद्धालु महाकुंभ (प्रयागराज) से मंदसौर (मध्य प्रदेश)…

Read More

रायपुर। राज्य शासन के गृह विभाग ने जनवरी 2025 की विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनके लिए विभागीय परीक्षा अनिवार्य रूप से निर्धारित है। परीक्षा 3 से 10 मार्च तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित की जाएगी। संभागीय आयुक्तों द्वारा परीक्षा के स्थान तय किए जाएंगे।

Read More