रायपुर, 13 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2025। भारत सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों के माध्यम से कई प्रमुख और अन्य योजनाएं कार्यान्वयित कर रही है। सकल बजटीय सहायता (जीबीएस) के 10 प्रतिशत के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 से इन केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों ने 5.74 लाख करोड़ रुपये व्यय किए हैं। इसका वर्ष-वार विवरण अनुलग्नक-I में दर्शाया गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय पांच अन्य योजनाएं भी क्रियान्वित कर रहा है, जिसके अंतर्गत पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों के साथ ही केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों द्वारा क्षेत्र में विकास परियोजनाएं कार्यान्वित की जाती हैं। स्वीकृत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समय-सीमा-क्षेत्र, भौगोलिक स्थिति,…
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2025। पिछले कुछ वर्षों में ई-कचरे का उत्पादन बढ़ा है और उपभोक्ताओं द्वारा विद्युतीय एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (ईईई) के बढ़ते उपयोग के कारण इसमें दिन-प्रतिदिन वृद्धि हुई है। यह आर्थिक विकास और तकनीकी प्रगति का परिणाम है। मंत्रालय ने ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2016 को व्यापक रूप से संशोधित किया है और नवंबर, 2022 में ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 को अधिसूचित किया है। यह 1 अप्रैल, 2023 से लागू है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और पर्यावरण को ई-कचरे से होने वाले किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। इन नए नियमों का उद्देश्य पर्यावरण की दृष्टि से ई-कचरे…
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2025। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति में 25 जनवरी, 2025 को हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली में भारत और इंडोनेशिया के बीच पारस्पबरिक समझौता ज्ञापन। भारत और इंडोनेशिया के बीच आदान-प्रदान किए गए समझौता ज्ञापनों में से एक भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग, आयुष मंत्रालय और इंडोनेशियाई खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण के बीच परंपरागत चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन के क्षेत्र में है। आयुष मंत्रालय के भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी फार्माकोपिया आयोग और इंडोनेशियाई खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण के बीच 25.01.2025 को परंपरागत चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन के क्षेत्र…
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2025। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सुश्री गबार्ड के साथ अपनी पिछली मुलाकातों को याद किया। द्विपक्षीय खुफिया सहयोग बढ़ाने, विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी, साइबर सुरक्षा, उभरते खतरों और रणनीतिक खुफिया जानकारी साझा करने पर दोनों के बीच खास चर्चा हुई। उन्होंने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को इस महीने 23 तारीख को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने विचार व सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा: “विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं! रेडियो कई लोगों के लिए जीवनरेखा रहा है। समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी कहने तक का यह एक शक्तिशाली माध्यम है, जो रचनात्मकता का जश्न मनाता है। मैं रेडियो की दुनिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई…
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 फरवरी, 2025 को जम्मू (जम्मू-कश्मीर) का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर के मातृका सभागार में आयोजित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति पूजा-अर्चना के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर और भैरों जी मंदिर भी जाएंगे।
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2025। भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त एवं लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह ने आज (13 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि चाहे सार्वजनिक वित्त प्रबंधन हो या पूरे देश में निर्बाध संपर्क और संचार सुनिश्चित करना हो, युवा अधिकारियों के पास अपने कामकाज के माध्यम से राष्ट्र के विकास और समृद्धि में प्रत्यक्ष रूप से योगदान देने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जैसे-जैसे भारत नवाचार…
रायपुर (छत्तीसगढ़)। दिल्ली रॉयल्स ने लीजेंड 90 लीग के 14वें मुकाबले में दुबई जायंट्स को छह विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिपुल शर्मा ने लीग में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते दुबई जायंट्स की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना सकी, जिसे बड़ी आसानी से दिल्ली ने 9 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम के नियमित कप्तान शिखर धवन की गैरमौजूदगी में आज टीम की कमान बिपुल…
रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में 11 फरवरी को हुई 60 लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में नागपुर के दो अंतरराज्यीय अपराधी और एक महिला शामिल हैं। पीड़ित मनोहरण वेलू ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहनों प्रेमा वेलू और रंजनी वेलू के साथ अनुपम नगर के डी-14 मकान में रहते हैं। 11 फरवरी को दोपहर 2:30 से 3:20 बजे के बीच दो नकाबपोश बदमाश सेना की वर्दी में घर में घुसे और झूठे आरोपों की…
