समय सीमा की हुई बैठक दंतेवाड़ा, 13 फरवरी 2025। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य शासन के विकास कार्यक्रमों को सभी विभाग प्रमुख अपने एजेंडे में रखे ताकि प्रति सप्ताह उसके प्रगति का सही आकलन बैठक में प्रस्तुत कर सकें। इसके लिए विभाग प्रमुखों का इन कार्यक्रमों पर निरंतर निगरानी रखना जरूरी है, और अगर इसके क्रियान्वयन में कही कोई समस्या आ रही है तो इसके समाधान का भी विकल्प प्रस्तुत करें। इस तथ्य को ध्यान रखे कि निर्वाचन गतिविधियों के…
Author: chhattisgarhrajya.in
गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए शासन-प्रशासन द्वारा शानदार व्यवस्था की गई है। मेला अंदर पहुंचने के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया। जिसे देख मेलार्थी एकाएक आकर्षित हो रहे हैं। इसी तरह नदी में बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल एवं भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। राजिम मेला पहुंचने वाले श्रद्धालु पहले श्री राजीव लोचन के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसके बाद सीधे त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव के दर्शन कर रहे हैं। इस बार कुलेश्वर…
गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ राजिम का भगवान श्री राजीव लोचन न सिर्फ आध्यात्मिक धार्मिक रूप से, बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। राजीव लोचन भगवान को लेकर क्षेत्र में कई किवदंतियां प्रसिद्ध है। काले पत्थर से बनी भगवान राजीव लोचन की मूर्ति की विशेषता यह है कि यह मूर्ति एक ही पत्थर से निर्मित जीवंत विग्रह है। जिसके कई प्रमाण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा। भगवान श्री राजीव लोचन को प्रति शनिवार तेल चढ़ाया जाता है। यह तेल भगवान राजीव लोचन का विग्रह सोख लेता है, जो अपने आप में…
गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ कुंभ कल्प मेला का शुरूआत 12 फरवरी से हो गया है। मेला के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर मेले का आनंद लिया। मेला में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा उन्हें न हो इसके लिए भोजन, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा के भरपूर व्यवस्था किए गए हैं। रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से दाल-भात सेंटर अधिक मात्रा में लगाए गए है। वहीं नदी क्षेत्र में राजिम भक्तिन मंदिर समिति द्वारा भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई है। राजिम कुंभ मेला के पहले दिन प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, समिति के…
तुम उठो सिया श्रृंगार करो…. सुनकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प मेला के पहले दिन सांस्कृतिक मंच पर अंतरराष्ट्रीय गायिका मैथिली ठाकुर के भजन सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार… से की। इसके बाद तुम उठो सिया श्रृंगार करो…. कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, मेरे झोपडी के भाग्य.., भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा…., हम कथा सुनाते…. जैसे एक से बढ़कर भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम भक्ति से ओतप्रोत भजन से पूरा माहौल राममय हो गया। उल्लेखनीय…
गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प इस बार भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा हैं। इसकी भव्यता और सुंदरता देखते ही बन रही। लंबे अरसे के बाद मेला स्थल परिवर्तन होने से आयोजन को लेकर दर्शको में जिज्ञासा और उत्साह का माहौल हैं। 54 एकड़ की विस्तृत जमीन पर नवीन मेला इस बार राजिम और चौबेबांधा में सजकर तैयार हैं। जहां अंदर प्रवेश करते ही विशाल सांस्कृतिक मंच को देखकर सहज रूप से सभी आकर्षित हो रहे हैं उसे एकटक देखे बिना आगे नही बढ़ पा रहें। यह मंच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस बार राजिम…
गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प 2025 में 14 फरवरी को तीसरे दिन मुख्य मंच के प्रमुख आकर्षण हास्य व्यंग्य के कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे होंगे। वे अपनी कविताओं से लोगों को गुदगुदाएगें। साथ ही गरिमा दिवाकर की टीम और आरती बारले की टीम द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ संस्कृति की झांकी लोकगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी। सांस्कृतिक मंच में दोपहर 3 से 7 बजे तक छग के प्रसिद्ध कलाकार सुखदेव बंजारे पंथी नृत्य करेंगें। कु. रितिका सिकट छत्तीसगढी रिमिक्स का मनमोहक प्रदर्शन अपनी कला के माध्यम से करेंगी। अजय करमोकर संगीत से…
गरियाबंद 13 फरवरी 2025/12 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ हो गया है। कुंभ मेला के सांस्कृतिक मंच में प्रतिदिन कलाकारों की शानदार प्रस्तुति होगी। मेला के प्रथम दिवस सांस्कृतिक मंच में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को सहेजते हुए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुवा, कर्मा, ददरिया, मानस प्रसंग राउत नाचा को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। नवजोती मानस परिवार भैसमुंडी के द्वारा मानस प्रसंग के द्वारा राम की महिमा को बताया गया। जिसमें कहा गया कि राम नाम ही इस जगत में सत्य है जिसके सुमिरन मात्र से ही मन को शांति मिलती है। अनगिनत…
बिलासपुर, 13 फरवरी 2025/नगरीय निकाय चुनाव के बाद मतों की गणना 15 फरवरी को की जाएगी। जिला मुख्यालय के कोनी स्थित स्ट्रांग रूम में नगर निगम के मतों की गिनती होगी। जिले की अन्य निकायों में गिनती स्थानीय स्तर पर चयनित स्थलों पर की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना में लगे कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ। दूसरा और अंतिम प्रशिक्षण उन्हें कल 14 फरवरी को मतगणना स्थल पर दिया जाएगा। मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में मास्टर ट्रेनर द्वारा सघन रूप से…
रायपुर, 13 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की…
