छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की होनहार बेटी दिव्या रंगारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। दिव्या व उनकी टीम ने मलेशिया में आयोजित अंडर-16 एशियन वूमेन्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में भारत का परचम लहराया है। चैपियनशिप में दिव्या और उसकी टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इस टूर्नामेंट में 8 साल बाद भारत की वापसी कराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। यह पल दिव्या और उनकी टीम के लिए गौरव का पल था, जो भारत के लिए खेल रही थी। 13 से 19 सितम्बर तक मलेशिया में आयोजित इस…
Author: chhattisgarhrajya.in
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं और यह निवेश के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। यह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य है। हैरिटेज टूरिज्म में उत्तर प्रदेश नंबर वन है और नमामि गंगे जैसे अभियानों ने उत्तर प्रदेश को क्रूज…
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार रात नवरात्रि पर सजे एक दुर्गा पंडाल के पास खेल रहे दो बच्चों की कंरट लगने से मौत हो गई. हादसा बरगी हिल्स इलाके में हुआ, जहां मां दुर्गा के पंडाल में बिजली के खंभे से करंट दौड़ गया. पंडाल के पास खेल रहे करंट की चपेट में आ गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मासूमों की मौत की जांच के आदेश दिए गौरतलब है दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से मारे गए मासूमों की पहचान क्रमशः 10 वर्षीय वेद श्रीवास और 8 वर्षीय…
हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्रि के 9 दिन शक्ति की साधना के लिए बेहद शुभ माने गये हैं और इसका इंतजार शक्ति के साधक पूरे साल करते हैं, ताकि उन पर मां भगवती की कृपा बरसे. नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा की पूजा के लिए समर्पित है. सनातन मान्यता के अनुसार मां कूष्मांडा ने ब्रह्मांड की रचना की थी. अष्टभुजा कूष्मांडा ने अपने दाएं हाथ में कमल, धनुष, बाण और कमंडल लिया हुआ है जबकि उनके बाएं हाथ में गदा, चक्र और जप माला है. आइए मां कूष्मांडा की पूजा की विधि और मंत्र के बारे में जानते हैं. …
मेष आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, क्योंकि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वृषभ आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे…
जरूरत के मुताबिक पानी न पीने से हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पानी हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है, क्योंकि यह कई महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों में मदद करता है। ऐसे में चलिए जनाते हैं कि कम पाने पीने से कौन सी समस्याएं हो सकती हैं और एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? ऊर्जा हो जाती है कम: पानी कम पीने से ऊर्जा में कमी आती है। इस वजह से अक्सर लोग हर समय थका हुआ महसूस कर सकते हैं। दिन भर लगातार पानी पीते रहने की याद दिलाने के लिए…
प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई का प्रशिक्षण जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल प्रोडक्टिविटी पर जोर नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में आज डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसे राज्य सरकार की ओर से मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई के नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों में प्रशिक्षित करने, प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, विशिष्ट अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल…
71 नक्सली अब विकास और शांति की राह पर: हथियार छोड़ किया आत्मसमर्पण बस्तर में बदल रहा है माहौल: छँट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में चलाए जा रहे पूना मारगेम अभियान तथा दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई, 2026 तक बढ़ा दिया। गौरतलब है कि अपने पूर्ववर्ती जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद, वे 28 सितंबर, 2022 को सीडीएस बने थे। उन्हें सीडीएस के रूप में सेवा देने के लिए सेवानिवृत्ति से वापस बुलाया गया था, और वे पहले तीन स्टार नियुक्त अधिकारी हैं, यह भूमिका पारंपरिक रूप से चार स्टार अधिकारी को दी जाती है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले…
दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलगांव पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 480 नशीली टेबलेट जब्त की गई हैं। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर दबिश दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रसमड़ा स्थित भदौरिया पेट्रोल पंप के पास नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहा है। सूचना पर…
