मेष आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और छोटी-सी तकलीफ को भी हल्के में न लें. व्यावसायिक दृष्टिकोण से नुकसान उठाने जैसी चिंताएं संभव हैं, इसलिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं. आसपास के लोगों, खासकर प्रतिस्पर्धियों के बारे में सचेत रहें। वृषभ स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव बन सकता है। घर के वातावरण में मांगलिक अवसर बनेंगे और परिवार के भीतर खुशहाली बनी रहेगी। व्यवसाय में थोड़ी आर्थिक अस्थिरता आने की संभावना है, जिससे कारोबारी स्थिति प्रभावित हो सकती है। परिजन के बीच किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकता है, लेकिन समझौते से सब…
Author: chhattisgarhrajya.in
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव का असर अब कच्चे तेल के बाजार पर साफ दिखने लगा है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट संभव है। अगर क्रूड 50 डॉलर प्रति बैरल तक फिसलता है, तो इसका सीधा फायदा भारत को मिल सकता है। इंपोर्ट बिल घटने के साथ-साथ महंगाई पर दबाव कम होगा और पेट्रोल-डीजल की कीमतें 5 रुपए प्रति लीटर तक सस्ती हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले छह महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में मौजूदा स्तर से कम…
फरीदाबाद: हरियाणा में फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय महिला कविता की जांघ से एक गोली निकली। यह उन्हें तब लगी थी जब वह 12 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी। तब उसे पता ही नहीं चला कि गोली लगी है। बस एक छोटा सा जख्म हुआ था, जो कुछ दिनों बाद भर गया। अब कुछ दिनों से उस जगह पर एक फोड़ा उभर आया था। कविता ने घरेलू नुस्खे के तौर पर लेप लगाकर पट्टी बांधी। कुछ दिनों बाद जब फोड़ा फूटा, तो उसमें से यह गोली निकली।…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। वीडियो में पवन सिंह के साथ एक महिला नजर आ रही हैं, जिनकी मांग में सिंदूर लगा हुआ है। यह वीडियो सामने सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है? दरअसल, पवन सिंह सोमवार यानी 5 जनवरी को 40 साल के हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का ही है। वीडियो में…
रायपुर- गांव में मितानिन ने एक दिन कहा था, “आपके बच्चे की धड़कन बाकी बच्चों से तेज है,” यह वाक्य आज भी श्रीमती रजनी यादव के कानों में गूंजता है। वे बोलते-बोलते रो पड़ती हैं, “हमने कभी ध्यान ही नहीं दिया अब लगता है, क्यों नहीं दिया!” गोगांव, रायपुर की रहने वाली श्रीमती रजनी यादव का तीसरा बेटा अरमान, अपने दोनों बड़े भाईयों और दोस्तों के साथ हंसता-खेलता बड़ा हो रहा था। कभी पिट्टूल खेलता, कभी दौड़ लगाता, सब कुछ सामान्य लगता था। बस बार-बार होने वाला सर्दी-बुखार माता- पिता को थोड़ा परेशान जरूर करता था, लेकिन किसी को अंदेशा…
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की एक उल्लेखनीय विशेषता इसका संपूर्ण सुरक्षा तंत्र है। इसमें कवच सुरक्षा प्रणाली के साथ-साथ स्वचालित दरवाजे और उन्नत अग्नि सुरक्षा सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। नियमित सफाई के लिए डिसइंफेक्टेंट स्प्रेयर उपलब्ध कराए जाएंगे। रात भर की यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली लगाई गई है। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को जनवरी में हरी झंडी दिखाने की उम्मीद है और भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी-हावड़ा मार्ग पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय रेलवे की ‘मेक इन इंडिया’…
भुवनेश्वर : ओडिशा के रायगड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में चार छात्रों के बुरी तरह से जल जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि छात्र तरल रासायनिक पदार्थ को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रहे थे, इसी दौरान घटना हुई। इस एसिड से लगी आग में चारों छात्र बुरी तरह झुलस गए। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह घटना मुनिगुडा पुलिस थाना की सीमा के तहत एक सरकारी स्कूल के पास हुई। वहीं छात्रों के माता-पिता का आरोप है कि आरोपी…
हैदराबाद : अमेरिका के मैरीलैंड में भारतीय मूल की 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चाकू के निशान मिले। निकिता के पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और अब उन पर हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, अर्जुन ने 31 दिसंबर को निकिता की हत्या की और फिर भारत चला गया। निकिता व्हेदा हेल्थ में डेटा एनालिस्ट थीं। 2 जनवरी को, 26 वर्षीय अर्जुन शर्मा ने मैरीलैंड सिटी (वाशिंगटन डीसी के पास अमेरिकी राज्य मैरीलैंड का एक उपनगर) की स्थानीय पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने दावा…
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में आपराधिक वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आज भी सोनीपत के कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी। चौकीदार रामकिशन की हत्या उसकी ही पत्नी द्वारा गला दबा कर की गई है। वारदात की सूचना मिलने बाद सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए। पिछले एक साल से कर रहा था नौकरीमिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव ककाना का रहने वाला रामकिशन पिछले एक साल से कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद…
कासगंज- एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला का अपने समधी यानी बेटी के ससुर पर दिल आ गया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मामले की जानकारी पर बेटी के होश उड़ गए। वह दोनों की शर्मनाक हरकत को उजागर करना चाहती थी। इसी बीच उसकी मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद शव नदी में फेंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला यूपी के कासगंज जिले में से सामने आया है। जहां सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रामछितोनी बंबा के पास एक युवती का शव मिला। सूचना…
