Author: chhattisgarhrajya.in

अहमदाबाद: साल 2025 में वनतारा और अपनी पदयात्रा के लिए सुर्खियों में रहे उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटी अनंत अंबानी फिर सुर्खियों में हैं। गुजरात में सोमनाथ मंदिर में नए साल पर मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ पूजा करके दादा का आशीर्वाद लिया था। सोमनाथ दादा के आगे शीश झुकाने के बाद अनंत अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बोटाद के सालंगपुर स्थित श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर पहुंचे। अनंत अंबानी ने पिता के साथ हनुमान दादा के चरणों में मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। विधि-विधान से पूजा करने के बाद अेबानी ने मंदिर ट्रस्ट को पांच करोड़ की बड़ी राशि डोनेट की। अनंत…

Read More

तिरुवनंतपुरम : बीजेपी ने लंबे संघर्ष के बाद हाल में हुए तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में जीत हासिल तो कर ली, मगर मेयर चुने जाने के बाद पार्टी के अंदर असंतोष सामने आ गया। बीजेपी की वरिष्ठ नेता आर. श्रीलेखा ने मेयर नहीं चुने जाने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें मेयर बनाने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें फैसले से शिकायत नहीं है और वह पार्षद के तौर पर अपना काम जारी रखेंगी। वीवी राजेश बने तिरुवनंतपुरम के मेयर 40 साल के संघर्ष के बाद बीजेपी ने पहली बार…

Read More

बिलासपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिलासपुर शहर तथा बाह्य क्षेत्रों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए यहां संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास आवश्यक है। शहरों के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

कोंडागांव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हर परिवार को सुरक्षित और पक्का आवास देने के विज़न के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ज़मीनी स्तर पर लोगों की ज़िंदगी बदल रही है। इसी का जीवंत उदाहरण हैं नगर पंचायत फरसगांव, जिला कोंडागांव के वार्ड क्रमांक 4 निवासी श्री हेमचंद नाग, जिन्होंने इस योजना के माध्यम से अपने पिता श्री तिरकू राम नाग को पक्का मकान उपहार में दिया। हेमचंद नाग ने बताया कि उनका पुराना मकान बांस और मिट्टी से बना हुआ था, जो बरसात के दिनों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था। कमजोर दीवार के कारण परिवार के सभी सदस्यों…

Read More

रायपुर-छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रायपुर स्थित “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के अंतर्गत 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि परियोजना में विकास कार्य नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग– T&CP) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। स्वीकृत ले-आउट से हटकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण किया गया, जो रेरा अधिनियम की धारा 14(1) का स्पष्ट उल्लंघन है। उक्त धारा के अनुसार, किसी भी रियल एस्टेट…

Read More

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सामाजिक उत्तरदायित्व की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टीबी रोग उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। ‘निक्षय पोषण मित्र अभियान’ के अंतर्गत संयंत्र द्वारा टीबी रोगियों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए खाद्य सहायता प्रदान की गई। इसी कड़ी में, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) इकाई, एम्स रायपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में एम्स रायपुर के सभागार में एक विशेष ‘फूड बास्केट’ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयंत्र ने अपनी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से इस पुनीत कार्य के लिए 5…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 75 अप्रेंटिस की भर्ती की जा रही है, इसके लिए 228 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। डगनिया स्थित मुख्यालय में आज से मानव संसाधन विभाग ने दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू किया। कल विज्ञान संकाय वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण के लिये आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में इस एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें सामान्य स्ट्रीम के ग्रेजुएट के लिए 25 एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस 50 अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। उन्हें पॉवर…

Read More

पेंशनरों को दिसंबर माह का पेंशन दिलाने की मांग, कलेक्टर ने बैंक प्रशासन को जीवन प्रमाणपत्र शिविर लगाने के निर्देश दिए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला रायपुर का प्रतिनिधि मंडल जिला सचिव ओ डी शर्मा के नेतृत्व में आज 3 बजे कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर गौरव सिंह से मिलकर उन्हें जिले में सैकड़ों पेंशनरों को नवंबर में आनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के बाद भी माह दिसंबर 25 का पेंशन भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण पेंशनर्स परिवार पेंशन के लिए दर दर भटकने पर मजबूर हो गए हैं और बैंक बालों के द्वारा बताया जा रहा…

Read More

महाराष्ट्र – पूर्व सांसद और कांग्रेस के सीनियर नेता रहे सुरेश कलमाड़ी ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. महाराष्ट्र के पुणे में उनका निधन हुआ. सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार, 6 जनवरी की दोपहर 2.00 बजे तक अंतिम संस्कार के लिए घर पर रखा जाएगा. अंतिम संस्कार शाम को होगा. लंबी बीमारी से ग्रसित थे सुरेश कलमाड़ी महाराष्ट्र के पुणे से पूर्व सांसद, रेल मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कलमाड़ी ने मंगलवार, 6 जनवरी की तड़के करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली. वे लंबी बीमारी से लड़ रहे थे. उनके पार्थिव शरीर…

Read More

मऊ – काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सतर्क हुआ। मऊ स्टेशन पर ट्रेन को पूरी तरह खाली कराकर चेकिंग की गई। भारी संख्या में फोर्स रेलवे स्टेशन पर पहुंची और एक-एक करके सभी यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध बैग भी मिला। जिसे पुलिस ने बाहर किया और जांच जारी है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अज्ञात फोन कॉल से हमने सूचना मिली। जिसके बाद रेलवे विभाग ने सर्तकता को लेकर गहन जांच शुरु कर दिया है। सुरक्षा को लेकर बम निरोधक दस्ता,…

Read More