दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित DMRC स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। सेकंड फ्लोर पर अचानक आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दिल्ली मेट्रो के एक असिस्टेंट इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पूरा परिवार फ्लैट के भीतर सो रहा था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच की…
Author: chhattisgarhrajya.in
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को लंबे समय से खांसी की समस्या है। इसी के चलते समय-समय पर उनका मेडिकल चेकअप कराया जाता है। इस बार भी एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा है। आवश्यक जांचें की जा रही हैं।
मेष ऐसे में आपको आज ज्यादा भागदौड़ करनी होगी. सफलता पाने के लिए आपको अपने अंदर कुछ छोटे-मोटे बदलाव लाना होगा. आपको आलस्य से बचना होगा. जो लोग नौकरी करते हैं आज के उनको इसमें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. सहकर्मियों के साथ बेहतर ताममेल बनाकर चलना होगा. आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी. इसके अलावा आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी. वृषभ वृषभ राशि वालों को आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना होगा. आपका धन अधिक खर्च हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को…
बांग्लादेश में इंकलाब मंच के नेता उस्मान हादी की मौत के बाद से हिंसा फिर से भड़क उठी है। 18 दिसंबर से अब तक कुल 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। दीपू दास से शुरू हुई हिंसा की वारदात अब तक जारी है। सोमवार देर रात नरसिंदी जिले में हिंदू दुकानदार शरद चक्रवर्ती मनी की हत्या कर दी गई। बांग्लादेश की मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में चल रही सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। इससे देश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ये आंकड़ा उन मौतों का है, जो…
राजस्थान कोटा: कोटा में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. चोर रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी वह उसमें फंस गया. हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा, यह बात राजस्थान के कोटा में असल में सच हो गई है। बता दें कि कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का एक परिवार दर्शन करने के लिए खाटू…
वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति पर कब्जे के बाद ट्रंप ने ग्लोब के पश्चिमी गोलार्ध में अपनी मनमानी का ऐलान किया है. ट्रंप ने अमेरिका को मुनरो डॉक्ट्रिन के तहत दक्षिण में अर्जेंटीना से उत्तर में ग्रीनलैंड तक पूरे अमेरिकी महादेश का डॉन बताया है. अमरीका की विदेश नीति जिस तरह से बदलती हुई दिख रही है उससे कई देशों पर खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका का रणनीतिक बदलाव ना केवल उसकी भूमिका को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है बल्कि उसके पड़ोसी देशों और दुश्मनों में सुरक्षा और कूटनीतिक चुनौतियों को जन्म दे रहा है। अमेरिका से 25…
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला. चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका की शादी को अभी ठीक एक महीना ही पूरा हुआ था. घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मायके पक्ष ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. सोशल मीडिया वाला प्यार और धूमधाम से हुई शादी जानकारी के मुताबिक, आवास विकास निवासी सूरज सिंह और पास ही में रहने वाली स्वेच्छा…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सामाजिक चेतना और जनसेवा की सशक्त प्रतीक पद्मश्री राजमोहिनी देवी की 6 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज से निकलकर सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करने वाली स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का जीवन सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायी गाथा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजमोहिनी देवी ने विशेष रूप से आदिवासी महिलाओं के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वावलंबन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने नशाखोरी, कुप्रथाओं और शोषण के विरुद्ध जनजागरण को अपना ध्येय बनाया और समाज को जागरूक…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ भर्ती परीक्षाओं को पूर्ण करने के लिए की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में आयोजित हो रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवा कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी…
रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री के.के. भारद्वाज, डॉ. संदीप जैन, श्री नरेंद्र लोधी, श्री गोविंद वर्मा, श्री पुष्कर साहू, श्री संतोष लोधी, श्री अशोक चंद्राकर, श्री देवनाथ साहु, श्री राकेश सोनकर, श्री हीरामन कोसले, श्री विक्रम परमार, श्री चंद्रशेखर साहू, श्री गणेश राम साहू, दूजे राम…
