धमतरी 03 फरवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 8 शासकीय सेवकों को गत दिनों पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ रहने की कामना की। सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में व्याख्याता शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल राजेन्द्र कुमार मीनपाल, डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी कमलेश कुमार साहू, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल घोटगांव लोकनाथ देव, पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सुकदेव राम नेताम, प्रधानपाठक माध्यमिक शाला नगरी ज्योतिकांत साहू,…
Author: chhattisgarhrajya.in
धमतरी 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 11 फरवरी को जिले के नगरनिगम धमतरी सहित पांचों नगर पंचायतों में मतदाताओं द्वारा महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिए वोट डाला जाएगा। नगरीय निकायों में मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराने और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वार्डों में एक फरवरी से ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। आज नगरनिगम धमतरी के श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, औद्योगिक वार्ड, चमेली चौक स्थित पुत्री शाला और दानीटोला वार्ड में ईव्हीएम का प्रदर्शन किया गया। ईव्हीएम के संबंध में जानकारी…
धमतरी 03 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जो आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनसे शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण के लिए वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन/नवीनीकरण) 01 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025 तक, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने की तिथि 01 फरवरी 2025…
रायपुर जिले में कुल 1290 मतदान केन्द्र में 2390 बैलेट यूनिट 1290 कंट्रोल यूनिट रायपुर 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के परिपेक्ष्य में कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक इफ्फत आरा की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाईजेशन हुआ। जिसमें सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कुल 240 वार्ड में कुल 1290 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 2390 बैलेट यूनिट एवं 1290 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 2140 बैलेट यूनिट और 610 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगर पालिक निगम रायपुर में 70 वार्ड में…
बेमेतरा, 03 फरवरी 2025/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा एवं सामान्य प्रेक्षक अमिताभ बाजपेयी कि उपस्थिति मे बैठक सभाकक्ष में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे। रेंडमाइजेशन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में ईवीएम मशीनों का नगर निकायवार और मतदान केन्द्रवार आवंटन किया गया। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन…
बिलासपुर, 03 फरवरी 2025/नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत लोगों को ईव्हीएम मशीन की जानकारी देने विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए वार्डवार मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये गये हैं जो ईव्हीएम मशीन की जीवंत प्रदर्शनी से लोगों को मतदान की प्रक्रिया और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराएंगे। सवेरे 10 बजे से 4 बजे तक ईव्हीएम की जीवंत प्रदर्शनी वार्डों में लगाई जाएगी। आज 4 फरवरी 2025 जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 साई नगर के पौनी पसारी हॉफा चौक के पास उस्लापुर, वार्ड क्रमांक 4 गोकुल नगर महामाया चौक, जोन क्रमाक…
बिलासपुर, 3 फरवरी 2025/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा 5 पदों पर संविदा भर्ती के लिए 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें 3 पद कार्यालय सहायक/ क्लर्क और 2 पद चपरासी (मुंशी/ अटेंडेंट) के हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर इसे विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में रखे ड्रॉप बॉक्स में उक्त तिथि तक डाल सकते हैं। रजिस्ट्री, कूरियर अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। क्लर्क को 20 हजार और चपरासी को 12 हजार वेतन दिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
रायपुर 3 फरवरी 2025। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने निकाय चुनाव के तहत मतदान दलों के 2 फरवरी को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थिति और निर्वाचन कार्यों में उदासीनता बरतने वाले शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकों में विकास कुमार वर्मा (सहायक शिक्षक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठेलका), निर्मल ठाकुर (व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), कमलेश कुमार वर्मा (हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), नागेश्वर चौहान (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला, केशतरा), मनोज कश्यप (शिक्षक एलबी, शासकीय माध्यमिक शाला, घिवरी) और चैन सिंह ठाकुर (शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला, कोंगियाकला) शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी शिक्षकों का…
रायपुर 3 फरवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सदस्य सुनील सोनी और महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश मुख्यालय में इस घोषणा पत्र को जारी किया।
रायपुर 3 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 फरवरी को नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि मां नर्मदा का आशीर्वाद समस्त जीवों के कल्याण के लिए है। नर्मदा नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और समृद्धि की प्रतीक है। मां नर्मदा की निर्मल धारा जीवनदायिनी है और हमें जल संरक्षण का संदेश देती है। इस पावन पर्व पर हम सभी संकल्प लें कि जल संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के लिए सतत प्रयास करेंगे।
