नई दिल्ली. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के कोलकाता नाइटराइडर्स और आईपीएल 2026 से हटाने की मांगों के बीच BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया है कि बोर्ड ने शाहरुख खान की स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के आदेश दे दिए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद भारत में कई संगठनों ने मुस्तफिजुर को आगामी आईपीएल सीजन में न खेलने और केकेआर टीम से बाहर करने की मांग की थी. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘हाल में जो कुछ हो रहा है,…
Author: chhattisgarhrajya.in
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ों में अब तक 14 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दो बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के दौरान हुई. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है और आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. सुकमा के जंगलों में बड़ा ऑपरेशनपुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान सुबह तड़के फायरिंग शुरू हुई, जो रुक-रुक कर चलती रही. एक…
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं. इस मामले में एक और केस जुड़ गया है. शरियतपुर जिले में जिंदा जलाए गए हिंदू दुकानदार खोकन दास (Khokon Das) आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए. दो दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद उनकी मौत हो गई. खोकन दास पर 31 दिसंबर को एक हिंसक भीड़ ने हमला किया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खोकन दास की उम्र करीब 50 साल थी और वह अपने गांव में मेडिकल स्टोर और मोबाइल बैंकिंग का छोटा कारोबार चलाते थे. यह…
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला ने एक के बाद एक ऐसे कदम उठाए हैं, जिन्होंने अमेरिका की रणनीति को उलझा दिया है. एक तरफ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी कंपनियों को खुले तौर पर वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में निवेश का ऑफर दे दिया है, तो दूसरी तरफ रूस ने उस तेल टैंकर को बचाने के लिए बड़ा कूटनीतिक दांव चल दिया है, जिसे अमेरिकी नेवी पकड़ने की कोशिश कर रही है. रूस के इस कदम से अमेरिका जहाज को छूने की भी कोशिश नहीं करेगा. इसी बीच चीन ने भी वेनेजुएला के साथ अपने…
यमन में सत्ता और प्रभाव को लेकर चल रही खींचतान एक बार फिर हिंसक मोड़ पर पहुंच गई है. शुक्रवार को सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने UAE समर्थित सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में कम से कम 20 अलगाववादी लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब संयुक्त अरब अमीरात ने यमन से अपनी सेनाएं वापस बुलाने का ऐलान किया था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और AFP के मुताबिक, हवाई हमले अल खाशा और सेयून में स्थित सैन्य ठिकानों पर किए…
हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी मास की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और चंद्र देवता की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. सुख-सौभाग्य और धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए साल की पहली पूर्णिमा पर कब और किसकी करें पूजा, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. पौष पूर्णिमा के 5 उपाय (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.
हैदराबाद- तेलंगाना में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज ने कड़ी रोजगार चुनौतियों के बीच सालाना 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज पाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।IIT हैदराबाद में कम्प्यूटर विज्ञान के छात्र वर्गीज को नीदरलैंड स्थित एक ट्रेडिंग फर्म से ढाई करोड़ रुपये के वार्षिक वेतन वाली नौकरी का प्रस्ताव मिला है।बताया जा रहा है कि यह पैकेज 2008 में संस्थान की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज है। 21 वर्षीय वर्गीज को जॉब ऑफर 2 महीने की समर इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) के तौर…
पाली-मानपुरी भाकरी निवासी व होमगार्ड जवान अर्जुन चौहान (52) शुक्रवार सुबह बाइक पर अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल जालोर जिले के बाला गांव जा रहा था। तभी भाद्राजून थाना क्षेत्र के रामा गांव के पास उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई व हार्ट अटैक आ गया। बाइक रोकते वह सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाद्राजून थाना प्रभारी लालाराम ने बताया कि पाली के मानपुरी भाकरी निवासी अर्जुन चौहान (52) पुत्र जस्साराम सरगरा शुक्रवार को बाइक से जालोर जिले के बाला गांव अपनी बेटी मधु से मिलने…
बसेड़ी उपखंड के नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुरा में रात जन्मदिन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 7 वर्षीय बालिका और एक महिला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम बालिका के कंधे में गोली लगने के बाद पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से आरोपित फरार है। वहीं, घटनाक्रम को लेकर पुलिस में एफआइआर दर्ज हुई है। बसेड़ी उपखंड के नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुरा में गुरुवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान हर्ष…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत परंपरा को सजीव रूप में अभिव्यक्त करता है। नई फसल घर आने की खुशी में यह पर्व पौष मास की पूर्णिमा को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
