बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी मां मीरा रौतेला का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया. जहां परिवार के करीबी लोग मौजूद थे. इस खास मौके पर उर्वशी ने अपनी मां के लिए भव्य इंतजाम किए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जन्मदिन पार्टी का माहौल काफी शानदार और सादा लेकिन शाही था. होटल से दिखने वाला नजारा और सुंदर सजावट लोगों को खूब पसंद आई. उर्वशी ने हर छोटी बात का ध्यान रखा ताकि उनकी मां का जन्मदिन यादगार बन सके. पूरे आयोजन में परिवार के साथ समय बिताने पर खास जोर दिया…
Author: chhattisgarhrajya.in
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (CO & CCD) में 1 जनवरी, 2026 को ‘सुरक्षा जागरूकता माह’ का विधिवत आगाज़ किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) श्री तुलाराम बेहरा ने सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभाग ने वर्ष 2026 के लिए ‘मिशन ज़ीरो हार्म’ का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी से सुरक्षा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान श्री बेहरा ने सुरक्षा संदेशों को जमीनी स्तर, विशेषकर ठेका…
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा आगामी 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक बिलासपुर स्थित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में तीन दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्री सुशांत शुक्ला, विधायक विधानसभा क्षेत्र बेलतरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती पूजा विधानी, महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा की जाएगी। तीन दिवसीय इस वृहद आयोजन के दौरान…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने आज ‘इलेक्ट्रिक पावर और नवीकरणीय ऊर्जा’ पर छठे आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (EPREC 2026) का भव्य उद्घाटन किया। 2 से 4 जनवरी, 2026 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आईईईई-प्रायोजित सम्मेलन में भारत और विदेशों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों को इलेक्ट्रिक पावर और नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों में उभरते रुझानों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाया गया है। संस्थान के परिसर में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में आईआईटी भिलाई और कई अन्य प्रमुख संस्थानों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे। समारोह के…
टाटा मुंबई मैराथन (TMM), जो एक ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस’ है और 18 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाली है, ने ओलंपिक चैंपियन आंद्रे डी ग्रास को अपने 21वें संस्करण के लिए ‘इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर’ घोषित किया है. अपनी पीढ़ी के सबसे निपुण धावकों में से एक, डी ग्रास की उपस्थिति एशिया की इस सबसे प्रतिष्ठित मैराथन की वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगी. अपनी बिजली जैसी तेज फिनिशिंग, दबाव में संयम और बड़े मंचों पर शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर आंद्रे डी ग्रास एक वैश्विक एथलेटिक्स आइकन हैं. उनकी कहानी दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित…
कोरबा । प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में 11 वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस कार्य के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है। बिलासपुर स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा के 18 विधाओं में चयनित विद्यार्थियों /प्रतिभागियों की टीम भी हिस्सा बनी । जिसमें तीन विधाओं क्रमशः नवाचार विज्ञान मॉडल, एकांकी नाटक ,छत्तीसगढ़ी वेशभूषा विषय पर शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा की 13 सदस्य टीम ने भी भाग लिया। नवाचार विज्ञान मॉडल Electrostatic precipitator…
बिलासपुर । बिलासपुर हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। अब आज दो जनवरी से नए रोस्टर के साथ मामलों की सुनवाई होगी। चार डिवीजन बेंचों, दो स्पेशल बेंच के साथ ही 14 सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी। शुक्रवार से यहाँ नियमित कामकाज शुरू हो रहा है।जारी किये गये नए रोस्टर के अनुसार पहली डीबी में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविन्द कुमार वर्मा, जनहित याचिका, रिट अपील, हैबियस कार्पस पर सुनवाई करेंगे। जस्टिस संजय के अग्रवाल और संजय जायसवाल की दूसरी डीबी सभी क्रिमिनल मामले जो किसी डीबी में नहीं हैं, फेमिली मैटर की फर्स्ट अपील, रिट…
बस्तर पंडुम हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला और विरासत का जीवंत मंच – मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्व–स्तरीय सांस्कृतिक आयोजन बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य एवं आकर्षक रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ मंदिर प्रांगण में बस्तर पंडुम का लोगो एवं थीम गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
रायपुर- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और भारतीय ज्ञान प्रणाली के एकीकरण पर केंद्रित “एक समग्र शैक्षिक परिकल्पना” विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, रायपुर में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहब ने संयुक्त रूप से किया। भारतीय ज्ञान परम्परा अतीत नहीं, भविष्य की राह दिखाने वाली – श्री टंकराम वर्मा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय सभ्यता और संस्कृति की महान विरासत को सुदृढ़ करने वाली…
दंतेवाड़ा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और सर्वांगीण कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, संस्कृति सचिव श्री रोहित यादव, आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी., डीआईजी…
