किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें: कृषि मंत्री रायपुर- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज यहां नया रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका 2026 का विमोचन किया। श्री नेताम ने कृषि दर्शिका के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनके सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि दर्शिका में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्याें के साथ ही नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तथा किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर -छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज बिजली उपभोक्ताओं और किसानों के लिए अधोसंरचना को निरंतर अपग्रेड कर रही है। इस दिशा में ट्रांसमिशन कंपनी ने मसोरा स्थित 132 केवी अतिउच्च दाब उपकेंद्र में 63 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। इसका लाभ कोंडागांव जिले के 21 हजार किसानों को मिलेगा, जो ग्रीष्मकाल में फसलचक्र परिवर्तन को अपनाकर मक्के की खेती कर रहे हैं। साथ ही आदिवासी क्षेत्र के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला के इस मौके पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री…
रायपुर – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2026 का विमोचन किया। श्री डेका ने कृषि पंचांग के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनके सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि पंचांग में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों, के साथ ही नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तथा किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों का समावेश किया गया…
गणतंत्र दिवस 2026 पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना अपने ‘मूक योद्धा’ पशु दस्ते का भव्य प्रदर्शन करने जा रही है. पहली बार, बैक्ट्रियन ऊंट, ज़ांस्कर पोनी, शिकारी पक्षी और सैन्य कुत्ते एक साथ परेड में शामिल होंगे. परेड में सिर्फ रोबोटिक डॉग्स ही नहीं भारतीय नस्ल के डॉग्स भी पहली बार दिखेंगे इस साल 26 जनवरी को होने वाले परेड में रोबोटिक डॉग्स के अलावा असली के मूक योद्धा आपको दिखेंगे. अब तक विदेशी नस्लों के कुत्तों को ट्रेंनिंग देने के बाद सेना उनका इस्तेमाल करती थी लेकिन अब भारतीय नस्ल के…
इंदौर- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पानी की वजह से हुई मौतों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लगातार बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन से लेकर सरकार के माथे पर बल ला दिया है। इस बीच मौतों की वजह बने पानी की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हैजा फैलाने वाला घातक जीवाणु मिला है। भागीरथपुरा में अब तक 8 हजार 571 लोगों की जांच हो चुकी है। जिसमें 338 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 200 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें 32 लोगों की हालत गंभीर है। नए संक्रमित मरीजों का क्षेत्र के आयुष्मान क्लीनिक पर…
नागौर/जोधपुर: पूर्व सांसद भानु प्रकाश मिर्धा का गुरुवार को जोधपुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे. उनके निधन से मिर्धा परिवार ही नहीं, बल्कि नागौर और राजस्थान की राजनीति में शोक की लहर है. मिर्धा अपने पीछे भरा पूरा परिवार और एक लंबी राजनीतिक विरासत छोड़ गए हैं. भानु प्रकाश मिर्धा किसान केसरी कहे जाने वाले नाथूराम मिर्धा के पुत्र थे. पिता के निधन के बाद वर्ष 1997 में नागौर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर संसद पहुंचे. वे 11वीं…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी दिख रही है। शेयर बाजार हल्के उछाल के साथ खुले और दिन चढ़ने के साथ इनमें तेजी आई। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 450 अंक से अधिक उछला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में करीब 140 अंक की उछाल आई। निवेशक कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 12.00 बजे सेंसेक्स 433.39 अंक यानी 0.51 फीसदी तेजी के साथ 85,621.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 130.07 अंक यानी 0.5 फीसदी तेजी के साथ 26,277.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,…
शरीर में अकड़न,दर्द,रुखापन जैसी दिक्कते सर्दी के मौसम के साथ ही शुरू हो जाती हैं।ठंडी हवा और कम धूप की वजह से ब्लड सर्कुलेशन भी थोड़ा स्लो हो जाता है. ऐसे में मालिश शरीर को राहत देने का सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है. सही तेल से की गई मालिश शरीर को गर्म रखने के साथ दर्द, थकान और जकड़न को भी कम करती है. गांवों से लेकर शहरों तक सर्दियों में तेल मालिश की परंपरा आज भी निभाई जाती है. अगर मालिश के लिए सही तेल चुना जाए या घर पर बनाया जाए तो ये और भी…
बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार को सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटना से सटे दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में हुई. जहां हत्या, लूट, रंगदारी सहित 20 से अधिक मामलों का आरोपी मैनेजर राय को गोली लगी है. मैनेजर राय दीदारगंज का रहने वाला है. बताया गया कि शुक्रवार सुबह खगौल में उसके होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को अपराधी छिपने लगा. बाद…
