मेष- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके परिवार के बड़े सदस्य यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको अपने घर-परिवार के मामले को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को कुछ कर्ज दिया था तो आप उसको आसानी से उतार सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा का साधन व्यय करेंगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको ज्यादा ध्यान…
Author: chhattisgarhrajya.in
दुर्ग 29 जनवरी 2025/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग एवं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के महापौर/अध्यक्ष/पार्षद पदों हेतु प्राप्त नामांकनों का आज संवीक्षा की गई। नगर निगम दुर्ग के महापौर पद हेतु अलका बाघमार (भारतीय जनता पार्टी) और प्रेमलता पोषण साहू (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का नामांकन विधिमान्य पाया गया। निगम क्षेत्र अंतर्गत 60 वार्डों में पार्षद पद हेतु प्राप्त 285 नामांकनों में से 281 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। वार्ड क्रमांक-13, 16, 19 एवं वार्ड 24 के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार – वार्ड क्रमांक -13…
बेमेतरा 29 जनवरी 2025:- आगामी नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के सुचारू संचालन एवं प्रेक्षण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में प्रेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में अमिताभ बाजपेयी, भारतीय वन सेवा (आई.एफ.एस.) अधिकारी, बैच 2007, जो वर्तमान में वन संरक्षक (कैम्पा) मुख्यालय में कार्यरत हैं, को बेमेतरा जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री बाजपेयी आगामी 30 जनवरी से जिले में प्रवास पर रहेंगे। वे निर्वाचन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। आम नागरिक एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, श्री बाजपेयी से…
दुर्ग, 29 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 03 फरवरी 2025 समय 10.30 बजे से 3.00 बजे तक निर्धारित है। जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन जिला पंचायत भवन दुर्ग में एवं जनपद पंचायत सदस्य हेतु नामांकन विकासखण्ड मुख्यालय स्थित संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय दुर्ग/धमधा/पाटन में प्राप्त किया जा रहा है। पंच एवं सरपंच पद हेतु तीनो जनपद पंचायत क्षेत्र में…
अम्बिकापुर 29 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया 28 जनवरी को पूर्ण हुई। राजनीतिक दलों की उपस्थिति में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा प्राप्त आवेदनों के स्क्रूटनी की कार्यवाही की गई। नामांकन जमा करने के अंतिम तिथि तक नगर पालिका निगम अम्बिकापुर महापौर के लिए कुल 06 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे, जिनमें से सभी 06 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। जिनमें भारतीय जनता पार्टी से मंजूषा भगत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय कुमार तिर्की, आम आदमी पार्टी से राजीव…
रायपुर, 29 जनवरी 2025 / नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 निगमो के महापौर पद हेतु कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 816 अभ्यर्थियों ने तथा सभी नगरीय निकायों के पार्षद पद हेतु कुल दस हज़ार 776 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किया । नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद एवं 114 नगर पंचायतों के लिए आम निर्वाचन होना है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गत 20 जनवरी को निर्वाचन की…
रायपुर 29 जनवरी 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 29 जनवरी 2025/ओडिशा बॉर्डर नाला के पास ग्राम अमुर्रा-रुचिदा कच्ची मार्ग पर ओडिशा राज्य निर्मित जहाज छाप महुआ शराब अज्ञात व्यक्ति द्वारा छुपा कर रखा गया था है, जिसे आबकारी वृत्त सरिया ने दो प्लास्टिक बोरियों में क्रमशः 600 एवं 550 नग पाउच में (प्रत्येक में भरा 200-200 मिलीलीटर) कुल 230 लीटर अवैध कच्ची शराब लावारिस हालत में बरामद किया है, जिसके विरुद्ध आबकारी प्रकरण की कार्यवाही की गई है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जनवरी 2025/मदिरा तथा मादक पदार्थों के अवैध भंडारण एवं विक्रय के रोकथाम हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशो के पालन में तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सराईपाली मार्ग के ग्राम सालर, दमदरहा,कनकबीरा में स्थित चंद्रमणि ढाबा,मुन्ना ढाबा, साहू ढाबा तथा छत्तीसगढ़ ढाबा की मंगलवार को जाँच की गयी। जाँच में कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुई।जाँच पश्चात सभी ढाबा संचालकों को नगरपालिका एवं पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने निर्देश दिया गया।जाँच टीम में सहायक जिला…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जनवरी 2025/ नगरपालिका और पंचायत आम चुनाव के सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बिलाईगढ़ क्षेत्र में स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल सरसीवां, शासकीय स्कूल भटगांव, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवनी और शहीद वीर नारायण सिंह कालेज बिलाईगढ़ में बेरिकेटिंग, वितरण, निर्वाचन कर्मियों की बैठक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि व्यवस्था का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान ईई लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, संबंधित…
