Author: chhattisgarhrajya.in

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित मशहूर गायक कैलाश खेर के कॉन्सर्ट के दौरान देर रात हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के बीच अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेड्स फांदकर मंच की ओर बढ़ने लगी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान मंच पर परफॉर्म कर रहे कैलाश खेर ने गाना रोकते हुए माइक्रोफोन पर फैंस की हरकतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “मैं आपकी तारीफ कर रहा था, लेकिन आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। ऐसा मत कीजिए, नहीं तो मैं कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाऊंगा।”…

Read More

नई दिल्ली । भारत का संविधान अब संथाली भाषा में भी उपलब्ध हो गया है। 25 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इसका लोकार्पण किया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह सभी संथाली लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत का संविधान अब संथाली भाषा में, ओल चिकी लिपि में उपलब्ध है। इससे वे संविधान को अपनी भाषा में पढ़ और समझ सकेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष हम ओल चिकी लिपि की शताब्दी मना रहे हैं। उन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की, जिन्होंने शताब्दी वर्ष में भारत के संविधान…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर ग्रंथ के संपादक श्री सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से…

Read More

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में शराब की दुकान के बगल में चखने की दुकान चलाने वाले की हत्या के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए. पुलिस इस हत्याकांड के बाद वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. इससे वो घायल हो गए. पुलिस ने तीन बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा.सभी पांचों बदमाश गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं.पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है. मंजीत सिंह और संदीप सिंह उर्फ़ गोलू हैं.ये दोनों पुलिस…

Read More

अंबिकापुर- जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां धान खरीदी केंद्र के एक प्रबंधक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। सीतापुर स्थित केरजू धान खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग…

Read More

​पिथौरा: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही पिथौरा क्षेत्र के किसानों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसान नेता एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने पिथौरा तहसीलदार मनीषा देवांगन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को पत्र सौंपा है। उन्होंने तहसीलदार पर कर्तव्यहीनता और किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।​किसान नेता संजय सिन्हा ने बताया की कार्यालय में तहसीलदार मौजूद नहीं रहती जबकि कार्यालय के आसपास दलालों का मजमा लगा रहता है बगैर दलाल के कोई भी काम नहीं हो…

Read More

रायबरेली. डीह थाना क्षेत्र के भारतगंज बाजार में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को रौंद दिया. इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 7 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार शाम के समय भारतगंज बाजार में चहल-पहल थी, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक बेकाबू हो गया. ट्रक ने सबसे पहले एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया और फिर अन्य राहगीरों को रौंदते हुए आगे जाकर रुका. हादसे के बाद मौके पर भारी…

Read More

राजस्थान – राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में शुक्रवार तड़के बस स्टैंड इलाके में अचानक तनाव फैल गया. मस्जिद के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने और वहां रेलिंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला हिंसा में बदल गया. विवाद की जड़ क्या थी? बस स्टैंड क्षेत्र में मस्जिद के पास करीब 45 सालों से सड़क किनारे पत्थर पड़े थे, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम लगता था. इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया. घटना से एक दिन पहले चौमूं थाना पुलिस और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी. इसमें…

Read More

मेष   मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य कमाई का कुछ नया मौका देगा लेकिन आपको पहले से चल रहे काम के प्रति गंभीर रहना होगा। आपके अधिकारी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज भी हो सकते हैं इसलिए आपको आज काम के प्रति सजग रहना होगा और वाद-विवाद से बचना होगा। वृषभ वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज अचानक ही लाभ मिल सकता है। वैसे आज आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आप घूमने और शौक पूरा करने में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र…

Read More

रायपुर -शराब पीने के दौरान भजिया को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। इसके बाद एक ने धारदार हथियार और रॉड से पीट-पीटकर दूसरे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। इससे पहले उरला, माना, विधानसभा, तिल्दा-नेवरा, खरोरा इलाके में मर्डर की घटनाएं हो चुकी हैं। अब एक और मर्डर हो गया।पुलिस के मुताबिक कचना स्थित साहू दूध डेयरी में सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे काम करते थे। दोनों डेयरी में ही रहते थे। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान खाने के लिए दुर्गेश भजिया…

Read More