गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर, तेज हार्न का उपयोग प्रतिबंधित होगा। सक्षम अधिकारी से अनुमति पास होने की दशा में ध्वनि विस्तारक यंत्र अधिकतम 55 डेसीबल ही रखी जा सकेगी। अस्पताल, शैक्षणिक क्षेत्र, धार्मिक क्षेत्र…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायगढ़। जिले में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने टीपाखोल डैम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया था, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद गोताखोरों ने उसका शव डैम से निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा जॉय लकड़ा दिल्ली में पढ़ता था और अपनी कॉलेज की छुट्टी में रायगढ़ आया हुआ था। जहां मंगलवार की शाम 8 से साढ़े 8…
यालापुरा। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां गुलापुरा में सब्जी ले जा रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठने के बाद एक ट्रिपर से टकरा गया, जिसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। ये हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस सब्जी के ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह बुधवार तड़के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित, सभी फल विक्रेता, सावनूर से चले थे और फल बेचने के लिए…
रायपुर। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेटे आदित्य अग्रवाल के विवाह समारोह में उनकी राजनीतिक चमक की झलक देखने को मिली। विवाह समरोह में लगातार दो दिनों से राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा रहा। मंगलवार को विवाह समारोह के लिए उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के साथ ही केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मंत्री, राष्ट्रीय नेता पहुंचे। श्री अग्रवाल के बेटे का विवाह मंगलवार को हुआ। इसके एक दिन पहले से ही लगातार उनके निवास और विवाह स्थल पर देशभर के नेताओं का जमावड़ा रहा। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री…
लखनऊ. लखनऊ के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे राजस्थान के बिजनेसमैन निलेश भंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. निलेश की लाश नग्न अवस्था में मिली है. घटना के बाद निलेश की महिला मित्र मौके से फरार हो गई. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि वह निलेश के पत्नी के आधार कार्ड पर होटल में ठहरी हुई थी. पूरा मामला लखनऊ के चिनहट स्थित एक होटल के कमरा नंबर 208 का है. होटल स्टाफ ने 20 जनवरी को पुलिस को सूचना दी थी कि एक गेस्ट की मौत हो गई है. जिसके…
आपने किस्से-कहानियों में सुना होगा कि इंसान ही नहीं, बल्कि कभी-कभी जानवर भी बदला लेते हैं. जाने माने एक्टर जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ में एक कुत्ता अपने मालिक की मौत का बदला लेता है. मध्यप्रदेश के सागर शहर में कुत्ते के बदले की घटना सामने आई है. जहां एक कुत्ते ने करीब 12 घंटे बाद टक्कर मारने वाली कार से बदला लिया. वह दिन भर इंतजार करता रहा और रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर पार्क कार को चारों ओर से पंजे से खरोंच दिया. इस दौरान उसके साथ एक और कुत्ता भी था. कुत्ते की यह…
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिशु संरक्षण माह के शुभारंभ पर कालीबाड़ी स्थित जिला चिकित्सालय में 6 माह से 5 साल के बच्चों को आयरन ड्रॉप और 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ड्रॉप पिलाया। यह कार्यक्रम 21 जनवरी से शुरू होकर आगामी 21 फरवरी तक चलेगा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया और बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में खिड़कियों में जाली लगाने का निर्देश दिए , ताकि मच्छरों से होने वाले संक्रमण से बच्चों को बचाया जा सके। शिशु संरक्षण माह का उद्देश्य…
रायपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, मंत्री…
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग की आदर्श आचरण संहिता के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है तथा आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का उद्देश्य स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराना है। इस प्रक्रिया में राजनैतिक दलों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी के सहयोग से जिले में नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कर पाएंगे। त्रिस्तरीय चुनाव के संदर्भ में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सिंह द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की…
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग की आदर्श आचरण संहिता के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है तथा आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का उद्देश्य स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराना है। इस प्रक्रिया में राजनैतिक दलों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी के सहयोग से जिले में नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कर पाएंगे। त्रिस्तरीय चुनाव के संदर्भ में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सिंह द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की…
