Author: chhattisgarhrajya.in

नवाचार खेती से बने सफल कृषि उद्यमी, पड़ोसी गांवों के किसानों के लिए प्रेरणासारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत ग्राम नवापाली के प्रगतिशील किसान श्री मुकेश चौधरी ने नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर खेती की पारंपरिक सोच को नई दिशा दी है। ड्रिप पद्धति से धान और मिर्ची की खेती कर वे प्रतिवर्ष लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं और आज एक सफल कृषि उद्यमी के रूप में पहचान बना चुके हैं। श्री चौधरी ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने दो एकड़ भूमि पर मिर्ची की खेती पारंपरिक विधि से प्रारंभ की थी। इसी दौरान…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां यात्री से भरी रॉयल बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है. यह बस बिहार से रायपुर जा रही थी. यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्री पारा के पास सुबह 5:30 बजे हुआ है. बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से टकराई गई. हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए. इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है. घायलों को रतनपुर CHC से सिम्स में रेफर किया गया है. वहीं गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया…

Read More

भारत…जो दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादक देशों में शामिल है. ये सिर्फ मात्रा के लिए नहीं बल्कि गुणवत्ता और दुर्लभता के लिए भी जाना जाता है. दार्जिलिंग, असम और नीलगिरी जैसे इलाकों में उगाई जाने वाली कुछ खास चाय ऐसी हैं, जिन्हें लग्जरी प्रोडक्ट माना जाता है. इन चायों की कीमत सौ नहीं, बल्कि हजारों और कभी-कभी लाखों रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. सीमित उत्पादन, खास मौसम और पारंपरिक हाथों से तुड़ाई इन्हें बेहद खास बनाती है. चाय की दुनिया का हीरा फर्स्ट फ्लश दार्जिलिंग फर्स्ट फ्लश को चाय प्रेमी ‘चाय की शैंपेन’ भी कहते हैं. यह…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों में पैसे देकर कराई जाने वाली ‘विशेष पूजाओं’ को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार (15 दिसंबर) को शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसी प्रथाओं के कारण देवता के विश्राम समय में बाधा पड़ती है, जो परंपरा और धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है। यह टिप्पणी वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन समय और पूजा पद्धतियों में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान की गई। इसी के साथ अदालत ने याचिका पर अधिकारियों से जवाब मांगा है। यूपी सरकार और मंदिर प्रबंधन समिति को नोटिस जारीमुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की…

Read More

ब्राजील में आए एक शक्तिशाली तूफान ने रियो ग्रांडे डो सुल के गुआइबा शहर में कुछ ऐसा रूप दिखाया जिसने सबको हैरत में डाल दिया. यहां हवाओं ने रौद्र रूप दिखाया और अमेरिका की तर्ज पर बनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 24 मीटर लंबी प्रतिकृति (रेप्लिका) एक हवन मेगास्टोर के बाहर ढह गई. इस चौंकाने वाले लम्हें को कई लोगों ने अपने फोन में वीडियो में रूप में कैद किया गया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की यह विशाल संरचना एक खाली…

Read More

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में सफारी की तैयारी कर रहे हैं, तो खबर ध्यान से पढ़ लें। दरअसल एमपी के सभी टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अब टूरिस्ट मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे। मध्य प्रदेश वन विभाग ने यह अहम फैसला लागू कर दिया है, जो आज मंगलवार 16 दिसंबर से प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में प्रभावी हो गया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के 17 नवंबर को दिए गए ऐतिहासिक फैसले के आधार पर लिया गया है। इसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत करना है। इस संबंध में प्रदेश के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन…

Read More

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही है. इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. क्योंकि सीबीएसई ने एग्जाम पैटर्न में कई बदलाव किए हैं. जो स्टूडेंट्स इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें. क्योंकि इस बदलाव की जानकारी आपको काफी पहले दे दी गई थी, तो आपके दिमाग से काफी कुछ निकल सकता है. सीबीएसई न्यू एग्जाम पैटर्न CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए योग्यता-आधारित प्रश्नों (जिसे ‘क्षमता-आधारित प्रश्न’ भी…

Read More

बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट में मां दंतेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सत्र 2025-26 में शक्कर उत्पादन के लिए गन्ना खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शक्कर कारखाना में अपने गन्ने की सर्वप्रथम बिक्री करने वाले ग्राम बिरेतरा के कृषक  खिलावन राम साहू का फूलमाला पहनाकर एवं पौधा भेंटकर सम्मान किया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शक्कर कारखाना में अपने गन्ने की बिक्री करने पहुँचे कृषकों को शुभकामनाएं दी और उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस…

Read More

सर्दियों के मौसम में मां-बाप के कई सवाल होते हैं. इन्हीं सवालों में से एक है कि क्या इस मौसम में बच्चे की नारियल के तेल से मसाज कर सकते हैं?कहीं इससे मसाज करने पर बच्चे को ठंड तो नहीं लग जाएगी? ठंड में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करें या नहीं? डॉक्टर के अनुसार, ठंड में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करना बिल्कुल सुरक्षित है, बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके बच्चे की मालिश करें. बहुत ठंडा या बहुत गर्म तेल बच्चे को न लगाएं. नारियल तेल से मालिश…

Read More

अमृतसर। पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य भर के स्कूलों में ठंड की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। सरकार के फैसले के अनुसार 24 से 31 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छुट्टियों के दौरान स्कूलों में सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से स्थगित रहेंगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद स्कूल एक जनवरी से दोबारा खुल जाएंगे।…

Read More