Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक श्री मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया तथा आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को…

Read More

रायपुर-अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) द्वारा आज कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सहकारिता व कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के पश्चात विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोनिका नायक ने प्रथम, अनुष्का चौरसिया…

Read More

जगदलपुर । एक शख्स चावल से भरी बोरी के बीच में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था। वह शहर के बीच एक ठिकाने पर खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। तस्कर को करीब 1 किलो 564 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक शख्स हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली के पास चावल की बोरी के अंदर गांजा रख कर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व…

Read More

कोरबा. कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड पर बीती रात 3 युवकों ने खड़ी कार में आग लगा दी. घटना के बाद तीनों भाग निकले. कार मालिक सूचना के बाद पहुंचा मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने में जुट गया. घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित जानकारी के मुताबिक, कार एक व्यपारी की बताई जा रही है. दर्री रोड पर तीन युवक कार के आसपास 10 मिनट तक मंडरा रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर दिया, जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दिया. आगजनी कर तीनों मौके से भाग निकल. कार…

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इमिग्रेशन और यात्रा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने एक नया आदेश जारी करते हुए अमेरिका में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंधों को और भी ज्यादा सख्त कर दिया है. इस आदेश के तहत, 20 और देशों के साथ-साथ फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों का उपयोग करने वालों को भी प्रतिबंध सूची (Travel Ban List) में जोड़ा गया है. ट्रंप प्रशासन के इस कदम से अब अमेरिका आने या यहां स्थायी रूप से बसने (इमिग्रेट) की कोशिश करने वाले लोगों पर लगाई गई सीमाएं काफी बढ़ गई हैं. कितने…

Read More

नई  दिल्ली । भारतीय सेना की ताकत में मंगलवार को और ज्यादा इजाफा हो गया है। अमेरिका ने तीन एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को भारतीय सेना को डिलीवर कर दिया है। अमेरिका द्वारा हेलीकॉप्टरों की ये दूसरे बैच की डिलीवरी की गई है और इसके साथ ही सेना को अब सभी 6 हेलीकॉप्टर मिल गए हैं। आपको बता दें कि भारत ने अमेरिका के साथ 6 अपाचे हेलीकॉप्टरों का सौदा किया था। मंगलवार को अपाचे हेलिकॉप्टरों का दूसरा बैच गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा। इन हेलीकॉप्टरों को राजस्थान के जोधपुर में स्थित 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा।…

Read More

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए कुल 359 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें सबसे ज्यादा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल थे।इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा नजरें अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर थी, जिनको लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्पी भी देखने को मिली। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने बटोरी जिनको अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पानी की तरह पैसा बहा दिया। ऑक्शन में कुल बिके 77 खिलाड़ियों में से 40 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं और इसमें 39 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल ऑक्शन में टॉप-5 सबसे महंगे बिकने…

Read More

उत्तर प्रदेश- शामली जिले में एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय वारदात सामने आई है। जहां कांधला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बुर्का न पहनने से नाराज़ होकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद तीनों शवों को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक में दफना दिया। पत्नी और बेटियों के हत्या के आरोपी फारुख को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फारुख ने बताया कि उसने पत्नी ताहिरा और बड़ी बेटी आफरीन की गोली मारकर हत्या की, जबकि छोटी बेटी…

Read More

नोएडा- कोहरे में सुरक्षित यात्रा से संबंधित एडवाइजरी में वाहन चालकों से म्यूजिक सिस्टम बंद रखने, धीमी गति से गाड़ी चलाने और पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। सावधानी बरतने की सलाह सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) उदित नारायण पांडेय ने कहा कि सर्दियों के महीनों में कोहरा सड़कों पर एक गंभीर खतरा बन गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि चालक कुछ सरल लेकिन आवश्यक सावधानियों का पालन करें, तो काफी हद तक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।’’ धीरे वाहन चलाएं ARTO ने वाहन चालकों को सलाह दी कि…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की हवा एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है और इसी के साथ आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं। बढ़ते प्रदूषण को काबू में करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC के किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। वाहन चालकों के पास पीयूसी बनवाने के लिए केवल आज और कल का दिन शेष है, गुरुवार से यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई ट्रक कंस्ट्रक्शन मटेरियल लाता हुआ पाया गया…

Read More