रायपुर नाका निवासी एक नाबालिग किशोरी ने प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने मोहन नगर थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, किशोरी का स्थानीय एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर उन्होंने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। लेकिन जब लड़के के परिवार से बातचीत की गई, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि दोनों की शादी बालिग होने के बाद ही की जाएगी। इस इनकार के बाद…
Author: Chhattisgarh Rajya
बीजापुर: कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। ताजा मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली को मार गिराया गया है। पिछले 15 दिनों में इस अभियान के तहत अब तक कुल चार महिला नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई में कई शीर्ष माओवादी नेता या तो मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक .303 राइफल भी बरामद की गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकरों…
रायपुर: ‘संवाद से समाधान’ की थीम पर आधारित सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण का आज दूसरा दिन रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर का आकस्मिक दौरा किया। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया—फूल-मालाओं से और आरती उतारकर। गांव के बरगद पेड़ के नीचे सीएम साय ने चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने योजनाओं पर फीडबैक लिया और मौके पर ही कुछ मामलों में समाधान भी किया। मुख्यमंत्री के सहसपुर दौरे से पहले वे कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा 13वीं-14वीं शताब्दी में निर्मित प्राचीन शिव…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखकर जाति जनगणना को लेकर तीन महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। खड़गे ने पत्र में कहा, “मैंने 16 अप्रैल 2023 को आपको पत्र लिखकर जातिगत जनगणना कराने की मांग रखी थी, लेकिन मुझे उसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, आपकी पार्टी और आप स्वयं कांग्रेस पर लगातार हमले करते रहे। अब, आप स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि यह मांग सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के हित में है।” खरगे ने अपने सुझावों में कहा कि जाति जनगणना के लिए प्रश्नावली का डिजाइन बहुत महत्वपूर्ण है। जाति संबंधित जानकारी केवल गिनती…
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव ने एक बयान दिया था। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस, राजद और अब सपा नेता पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। सपा नेता का यह कहना कि यह (पहलगाम हमला) राजनीतिक रूप से किया गया था, इसका मतलब है कि उन्होंने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है और सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने की कोशिश की है। पहले सपा के राम गोपाल यादव ने कहा था कि पुलवामा हमला वोट…
आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आया है। ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक (astropatri.com) के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ लोगों को पारिवारिक सुख का अनुभव होगा, जबकि कुछ को रिश्तों और करियर में नई दिशा मिलेगी। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का राशिफल: मेष (Aries) आज चंद्रमा पंचम भाव में है, जिससे प्रेम, रचनात्मकता और आनंद में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। निवेश से लाभ और बच्चों से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं। ध्यान रखें कि मंगल के प्रभाव से…
शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वाले अधिकतर लोग निवेश से होने वाले लाभ पर लगने वाले टैक्स के बारे में जानकारी नहीं रखते, जिससे कभी-कभी उन्हें लाभ के बजाय नुकसान उठाना पड़ता है। निवेश पर होने वाले लाभ पर टैक्स की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप अपनी कमाई से अधिकतम लाभ उठा सकें। शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको टैक्स के बारे में जानकारी होना चाहिए, साथ ही इस संबंध में प्रचलित कानूनों का भी पालन करना चाहिए। निवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान निवेश का मुख्य उद्देश्य भविष्य को आर्थिक रूप से…
आज का सोने का भाव: सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने के वायदा अनुबंधों की कीमतों में पिछले सप्ताह के सुधार के बाद तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून के वायदा अनुबंध में 612 रुपये की बढ़त के साथ सोने की कीमत 93,249 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली, जबकि पिछले दिन का बंद भाव 92,637 रुपये था। यह सुबह के कारोबार में 93,340 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा। दोपहर करीब 12:13 बजे, सोने का वायदा भाव 0.53% की तेजी के साथ 93,122 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वैश्विक बाजार में, कॉमेक्स सोने की…
पाकिस्तान मूल के गायक अदनान सामी ने भारत-पाक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दिया है, जो पड़ोसी मुल्क को चुभ सकता है। अदनान ने बताया कि वे हाल ही में अज़रबैजान की राजधानी बाकू में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उनकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी युवकों से हुई। अदनान सामी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “बाकू की खूबसूरत सड़कों पर टहलते हुए कुछ बेहद प्यारे पाकिस्तानी युवकों से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा—‘सर, आप बहुत खुशकिस्मत हैं जो सही समय पर पाकिस्तान छोड़ दिया। हम भी अपनी नागरिकता बदलना चाहते हैं। हमें पाकिस्तान की सेना से नफरत है,…
रायपुर। “टेंशन में हूं, रिजल्ट कब आएगा?”, “मेरे दो पेपर बिगड़ गए हैं, अब क्या करूं?”, “रिजल्ट को लेकर घबराहट हो रही है”, “मेरिट में आने के लिए कितने प्रतिशत चाहिए?” जैसे सवाल इन दिनों छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) की हेल्पलाइन पर लगातार आ रहे हैं। विद्यार्थियों की इस मानसिक स्थिति को समझते हुए बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से पहले उनके तनाव को दूर करने और करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। छात्रों के सवालों का जवाब विषय विशेषज्ञ, काउंसलर और क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक दे रहे हैं। वे बच्चों का…
