Author: Chhattisgarh Rajya

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए मंगलवार देर रात करीब 25 मिनट तक पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। इस अभियान पर कांग्रेस पार्टी की ओर से भी समर्थन और सराहना की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेना को बधाई देते हुए कहा, “हम अपने बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में कांग्रेस सरकार के साथ है।” उन्होंने यह भी कहा कि इंडी गठबंधन की सभी पार्टियां इस संघर्ष में देश के साथ खड़ी हैं।…

Read More

Sachin Tendulkar on Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। यह फैसला तब लिया गया जब भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उनके बल्ले से रन आना मुश्किल हो गया था। अब उनके संन्यास पर सचिन तेंदुलकर का पहला रिएक्शन सामने आया है। सचिन तेंदुलकर ने रोहित की तारीफ की सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “मुझे याद है 2013 में ईडन…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला 6-7 मई की रात को लिया, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को अभी समाप्त करने का ऐलान नहीं किया है, जिससे पाकिस्तान में दहशत का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है, और गुरुवार को भी उसने गोले और मोर्टार दागे, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सीमावर्ती इलाकों में अधिकांश लोग सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं, खासकर गुरुवार को। इससे पहले, 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें हाफिज सईद और मसूद अजहर…

Read More

कोरिया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत कोरिया जिले के विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे हैं। सीएम साय ने पहले माथमौर गांव में जनकल्याण के कई कार्यों की शुरुआत की और अब वे कोरिया जिले के छिंदिया गांव में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर गांववासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सीएम साय के हेलीकॉप्टर से उतरते ही ग्रामीणों ने उनका दिल से स्वागत किया। इस दौरान, सीएम ने गांव की समस्याओं और जरूरतों को समझते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। छिंदिया ग्राम पंचायत में जन चौपाल छिंदिया, जो…

Read More

पखांजुर। ब्लड कैंसर से जूझते हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं परीक्षा में एक छात्रा ने अद्वितीय सफलता हासिल की है। परलकोट क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर की छात्रा इशिका बाला ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके छत्तीसगढ़ राज्य 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इशिका बाला, जो ग्राम पी व्ही 51 की निवासी हैं, उनके परिवार में माता-पिता, चार बहनें और एक भाई हैं। उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत कृषि है। इशिका और उनके सभी भाई-बहन पढ़ाई में बेहद मेधावी हैं। इशिका ने कक्षा 8वीं और 9वीं की वार्षिक परीक्षा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों के दौरान दक्षिणी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बादलों की गरज और बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है, तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा। प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी दुर्ग में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास समुद्र तल से 1.5 से 7.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।…

Read More

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा पहाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित इलमिड़ी गांव के पास तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल के अभियान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाजेडु (तेलंगाना) से लौट रही ग्रेहाउंड्स टीम के पीछे चल रहे दस्ते पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का हमला हुआ, जिसमें ग्रेहाउंड्स के पांच जवान शहीद हो गए। हालांकि, अग्रिम दस्ते ने माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी और केंद्रीय कमेटी सदस्य (सीसीएम) माओवादी चंद्रन्ना और 25 लाख के इनामी स्टेट जोनल कमेटी सदस्य…

Read More

रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ‘संकल्प’ नामक कोई भी माओवाद उन्मूलन अभियान नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर ‘संकल्प’ नाम से एक माओवादी विरोधी अभियान चलाया गया और यह अभियान पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस या किसी संयुक्त बल द्वारा ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। साथ ही, मीडिया में 22 माओवादियों के मारे जाने का जो आंकड़ा प्रस्तुत किया गया है, वह भी गलत…

Read More

अगर आपने भी CUET UG 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। सूत्रों के अनुसार, 8 मई से शुरू होने वाली विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET UG) स्थगित हो सकती है। आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाने की उम्मीद है। परीक्षा गुरुवार से शुरू होने वाली थी, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक विषयवार तिथियों की घोषणा नहीं की है। एक सूत्र ने बताया कि एनटीए ने हाल ही में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG आयोजित करने का बड़ा कार्य पूरा किया है, जो पिछले साल विवादों का कारण बनी थी।…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस मॉक ड्रिल में भिलाई स्टील प्लांट जैसे राष्ट्रीय महत्व के औद्योगिक संस्थानों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी इसे किया जाएगा। रायपुर जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान सिविल डिफेंस बलों को नागरिकों को किसी हमले से सुरक्षा के उपायों से अवगत कराने और प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश सभी राज्यों के लिए जारी किया गया है। मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए…

Read More