Author: Chhattisgarh Rajya

वक्फ संशोधन बिल (Waqf Bill) को गुरुवार देर रात राज्यसभा में पारित कर दिया गया। लगभग 12 घंटे की लंबी बहस के बाद हुए मतदान में बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े, जबकि लोकसभा में पहले ही 288 वोटों के साथ यह पारित हो चुका था। एनडीए के सभी घटक दलों ने इस बिल को समर्थन दिया। हालांकि, कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन ने इस बिल को असंवैधानिक बताते हुए इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को प्रभावित करेगा। उन्होंने जेडीयू जैसे सेक्युलर पार्टी से उम्मीद जताई थी कि वह इस बिल का समर्थन…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर का तेजी से बढ़ता विकास और बेहतर होती सुविधाएं लोगों को यहां आशियाना बनाने के लिए आकर्षित कर रही हैं। न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी लोग रायपुर में प्रॉपर्टी खरीदने को तरजीह दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेशभर में संपत्ति की खरीदी-बिक्री में रायपुर सबसे आगे रहा, जहां 46,589 मकान और प्लॉटों की रजिस्ट्री हुई। पंजीयन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिलासपुर 41 हजार रजिस्ट्रियों के साथ दूसरे और दुर्ग 34 हजार रजिस्ट्रियों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। खास बात यह है कि रायपुर में संपत्ति खरीदने वालों में…

Read More

रायपुर। शराब घोटाला मामले में रायपुर जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को एक बार फिर ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया गया। ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को विशेष अदालत में लखमा के प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन दिया था। बुधवार को न्यायाधीश के आदेश पर लखमा की कोर्ट में पेशी हुई। ईओडब्ल्यू के अधिवक्ता मिथलेश वर्मा ने बताया कि दोपहर बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई, जिसमें ईओडब्ल्यू ने लखमा से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी। दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायाधीश ने कवासी लखमा को 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर…

Read More

तिल्दा नेवरा। महादेव सट्टा एप के बाद अब तिल्दा नेवरा से जुड़े ‘आशीर्वाद एप’ का नाम सामने आया है, जिसे तिल्दा का ही एक युवक अलग-अलग ठिकानों से संचालित कर रहा है। इस बुक का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैल चुका है और इसका मुख्य संचालन इंदौर से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आशीर्वाद बुक का संचालक अधिकतर समय कार में सफर करते हुए ही सट्टे का काम अंजाम देता है। तिल्दा के करीब 50 से 60 युवक गोवा और इंदौर में रहकर अलग-अलग बुक्स के लिए काम कर रहे हैं। यह युवक, जो…

Read More

महासमुंद। सरायपाली स्थित जय पैलेस होटल में चल रहे देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब रायपुर से आई एक सेक्स वर्कर महिला ने खुद होटल में चल रही गतिविधियों की शिकायत पुलिस से की। महिला का आरोप था कि दलाल उसे तय रकम से कम पैसे दे रहे थे, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान चार लोगों ने महिला से छेड़छाड़ की, जिससे नाराज होकर उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते…

Read More

अंबिकापुर। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी चूक उजागर हुई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ऐसे जोड़ों की दोबारा शादी कराई गई, जो पहले से विवाहित थे। हैरानी की बात यह है कि इनमें से दो जोड़ों के पहले से ही संतान भी हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस बात को अनदेखा कर दिया। मामला सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल जांच शुरू कर दी और संबंधित लाभार्थियों के खातों में जाने वाली राशि को रोक दिया गया। तीन महीने पहले अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Read More

मुख्य बिंदु: पुलिस मैदान से भक्तों का दल अयोध्या के लिए रवाना होगा। 21 एसी बसों से भक्तों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। भोजन से लेकर विश्राम तक की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर 5 अप्रैल को अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन के लिए भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में 1,008 राम भक्त आस्था और उत्साह के साथ शामिल होंगे, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में मंगलवार को यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भक्तों की सुविधा के लिए एक दिशा-निर्देश भी…

Read More

मुख्य बिंदु: भीड़ को आगजनी और पुलिस अधिकारियों की हत्या के लिए उकसाने का आरोप। जैतखाम तोड़ने के विवाद के बाद जिले में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़की। हिंसा के दौरान 200 से अधिक वाहनों को आग के हवाले किया गया। रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में बड़ा फैसला बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा के मामले में जिला न्यायाधीश ने बुधवार को भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इन पर कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में आगजनी करने और उग्र भाषण देकर भीड़ को भड़काने का आरोप है। अब सभी के…

Read More

मुख्य बिंदु: नक्सलियों ने केंद्र सरकार से एंटी-नक्सल ऑपरेशन रोकने का आग्रह किया। सशर्त शांति वार्ता की मांग करते हुए केंद्र सरकार से बातचीत की उम्मीद जताई। अमित शाह 4 अप्रैल की शाम छत्तीसगढ़ पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल प्रभावित बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों ने तत्काल युद्धविराम और सशर्त शांति वार्ता की मांग की है। नक्सली प्रवक्ता अभय द्वारा जारी बयान में केंद्र सरकार से एंटी-नक्सल ऑपरेशन रोकने, सुरक्षा बलों की वापसी और माओवादी विरोधी अभियानों को बंद करने का आग्रह किया गया है। 4 अप्रैल की शाम छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे अमित…

Read More

रायपुर: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर यह एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार, उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद कर रही थीं। 1 सितंबर 2023 को जब तपन अपने गांव गरियाबंद गए हुए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आईं और किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर व…

Read More