Author: Chhattisgarh Rajya

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रिटायर्ड आउट हुए, और इस तरह वे आईपीएल इतिहास में इस तरह आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन, अथर्व तायडे और साई सुदर्शन ऐसा कर चुके हैं। तिलक ने इस मैच में 23 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक चौका शामिल था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या यह फैसला तिलक का था या टीम प्रबंधन का? मैच के बाद इसका खुलासा मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने किया। कोच जयवर्धने ने किया रणनीतिक फैसला महेला…

Read More

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने उन्हें और टीम के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी को आचार संहिता के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया है। ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह इस सीजन में लखनऊ की टीम का पहला स्लो ओवर रेट का मामला है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह अपराध माना गया, जिसमें न्यूनतम ओवर गति बनाए रखने में विफलता…

Read More

बिलासपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल अंतर्गत मेरामंडली-हिन्दोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा। यह कार्य 15 से 24 अप्रैल तक चलेगा, जिसके चलते अलग-अलग तिथियों में कुल आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेल प्रशासन के अनुसार, इस कार्य के पूर्ण होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में 13 अप्रैल को 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, 15 अप्रैल को 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस, 15 और 22 अप्रैल को 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, 16 अप्रैल को 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, 17 और 24 अप्रैल…

Read More

बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने ग्राम नवाडीह सिलपहरी के सिरहा जंगल में जुआ खेलते हुए 12 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13,020 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन और पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरहा जंगल में लगातार स्थान बदलकर जुआ खेला जा रहा है। इस पर कोटा थाना प्रभारी आईपीएस सुमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने घेराबंदी कर…

Read More

बिलासपुर। मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक गुरुवार को महापौर पूजा विधानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया गया। नगर निगम के आठों जोन में जरूरत के अनुसार पिंक टॉयलेट बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा वर्किंग वूमेन और बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर जाने वाली महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई अहम निर्णय भी लिए गए, जिनका मकसद शहर को बेहतर बनाना है। इसमें कई जनकल्याणकारी प्रस्तावों को मंजूरी के लिए भेजा गया है। श्रद्धांजलि योजना…

Read More

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जद्दा और मारकुद गांवों के बीच एक कच्चे रास्ते पर हुई, जब दो युवक जंगल से लकड़ियां बीनकर लौट रहे थे। अचानक एक युवक का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान कांकेर जिले के राजेश उसेंडी (25) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक रामलाल कोर्राम (25) को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के मिशन को गति देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर राज्य में हैं। शुक्रवार रात वे राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान अमित शाह नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और बस्तर में चल रहे सुरक्षा अभियानों का जायजा लेंगे। यह रहेगा दौरे का शेड्यूल: गृह मंत्री 4 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे रायपुर पहुंचे और वहीं रात्रि विश्राम किया। 5 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 4-5 अप्रैल के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले, सुरक्षा बलों के लगातार दबाव में आए नक्सलियों ने सशर्त शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा, जिसे राज्य सरकार ने सख्ती से खारिज कर दिया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन नक्सल हिंसा और संविधान विरोधी गतिविधियों पर कोई समझौता नहीं होगा। नक्सलियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने एक पर्चा जारी कर दावा किया कि पिछले 15 महीनों में केंद्र और राज्य सरकार ने खासकर छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन को तेज किया है, जिसके चलते देशभर…

Read More

रायपुर: चलती स्कूटी पर रील बनाना पड़ा भारी, हादसे में युवती की मौत, दो सहेलियां घायल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे स्कूटी चला रही 18 वर्षीय युवती आलिया खान की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका सिर एक लोहे के एंगल से टकराकर धड़ से अलग हो गया। वहीं, स्कूटी पर सवार दो अन्य नाबालिग लड़कियां—बुशरा खान (17) और आलिया खान (14)—गंभीर रूप से घायल हो गईं, हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है। घटना टिकरापारा थाना…

Read More

बलरामपुर, छत्तीसगढ़: मिड-डे मील में मरी छिपकली मिलने से 65 बच्चे बीमार, प्रशासन ने शुरू की जांच छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के सुदूरवर्ती कुसमी ब्लॉक स्थित गजाधरपुर तुर्रीपानी प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 65 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि भोजन में मरी हुई छिपकली मिली थी, जिसे खाने के दौरान एक छात्रा ने अपनी प्लेट में देखा। छात्रा ने तुरंत केयरटेकर को सूचना दी, जिसके बाद भोजन को तुरंत रुकवा दिया गया। हालांकि तब तक अधिकांश बच्चों ने खाना खा लिया था।…

Read More