Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…
    • ‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…
    • इब्राहिम कप्तान, राशिद भी टीम में, भारत से टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित
    • यूपीआई पर कोई भी शुल्क सही नहीं
    • घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
    • नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
    • CG –भिलाई में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या,किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव…
    •  क्रीमी लेयर मामले में केंद्र सरकार ने SC से मांगा स्पष्टीकरण, क्या होगा 2025 बैच के OBC उम्मीदवारों पर इसका असर ?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत…
    BREKING NEWS

    अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर बुशहर : शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले पंद्राह/बीस क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेवल के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के मालिक/चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (38) पुत्र हरि सिंह नेगी, निवासी गांव नानन, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर व जिला शिमला के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 11:50 बजे चंदू डांगा के पास हुई। विनोद कुमार बोलेरो कैंपर (HP 26A-4438) में ज्यूरी से कुछ यात्रियों को छोड़ने काओबिल गया था। यात्रियों को छोड़कर जब वह वापस लौट रहा था, तभी चंदू डांगा के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ज्यूरी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने पुष्टि की है कि घटनास्थल पर विनोद कुमार मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

    August 24, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला-प्रोफेसर सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा

    August 24, 2026

    BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.