क्या गुर्दे की पथरी सर्जरी के बिना खुद निकल सकती है? जानें असरदार उपाय

डेस्क : गुर्दे में पथरी की समस्या को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। समय रहते इलाज न होने पर यह तेज दर्द, गंभीर यूरिन इंफेक्शन और यहां तक कि किडनी डैमेज का कारण भी बन सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि छोटी पथरी कुछ हेल्दी आदतों और मेडिकल गाइडेंस के साथ सर्जरी के बिना भी निकल सकती है। यूरोलॉजिस्ट के पास आने वाले अधिकतर मरीजों का पहला सवाल यही होता ह। क्या मेरी पथरी ऑपरेशन के बिना खुद निकल जाएगी? इसका जवाब पूरी तरह हां या ना में नहीं दिया जा सकता, क्योंकि इसमें पथरी का साइज, उसकी लोकेशन और मरीज की किडनी की स्थिति अहम भूमिका निभाती है।
कितनी बड़ी पथरी खुद निकल सकती है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 mm या उससे छोटी पथरी
लगभग 31 दिनों में अपने-आप निकल सकती है।
4 mm से 6 mm की पथरी
करीब 60% मामलों में 45 दिनों के भीतर निकलने की संभावना रहती है।
6 mm से बड़ी पथरी
अक्सर डॉक्टरी इलाज या सर्जरी की जरूरत पड़ती है।
पथरी की लोकेशन क्यों है अहम?
अगर पथरी यूरेटर के निचले हिस्से (ब्लैडर के पास) मौजूद है, तो उसके खुद निकलने की संभावना 79% तक होती है।
वहीं, अगर पथरी यूरेटर के ऊपरी हिस्से में है, तो यह संभावना घटकर 48% रह जाती है।
बता दें कि यूरेटर शरीर की वे नलियां होती हैं, जो किडनी से ब्लैडर तक पेशाब पहुंचाती हैं।
सर्जरी के बिना पथरी निकालने के उपाय
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पथरी निकालने के साथ-साथ दोबारा पथरी बनने से रोकना भी जरूरी है।
खूब फ्लूइड लें
दिन में करीब 3 लीटर पानी पिएं।
सादा, रूम टेंप्रेचर पानी सबसे बेहतर माना जाता है।
चाय-कॉफी सीमित मात्रा में ली जा सकती है।
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)



