Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • साबरमती मल्टीमॉडल हब आधुनिक भारत के एकीकृत परिवहन तंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण : बी.के. शर्मा
    • जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • कालूपुर रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार
    • स्मार्ट मीटर : बिजली मीटर के विकास का अगला स्वाभाविक कदम
    • कोचरब आश्रम: जहाँ बैरिस्टर मोहनदास से ‘महात्मा’ बनने की शुरू हुई यात्रा
    • Poonch में बादल फटने से 2 साल के मासूम समेत 10 की मौत, कई लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»इंग्लैंड से हार के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए सवालल
    खेल

    इंग्लैंड से हार के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए सवालल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा है 2027 एकदिवसीय विश्व कप का मजबूत दावेदार बनने के लिए टीम को मैच के दौरान चोटिल हो रहे खिलाड़ियों की समस्या से निजात पाना होगा। लॉर्ड्स में रविवार को तीसरे और आखिरी वनडे में हार के बाद गिल ने कहा कि एक समुह के तौर पर जिसमें खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मेडिकल टीम शामिल है को आगे बढ़ते हुए ‘फिटनेस सुधारने’ पर ध्यान देना होगा। मूल 15 सदस्यीय टीम के कई खिलाड़ियों के चोट के कारण उपलब्ध न होने के कारण भारत लॉर्ड्स में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन नहीं उतार सका। उन्होंने कहा कि चोटों के कारण भारतीय थिंक टैंक को टीम कॉम्बिनेशन बदलने पर मजबूर होना पड़ा, कई बार तो आख़िरी पलों में भी बदलाव करने पड़े।

    उन्होंने कहा, “अगर आप इंग्लैंड वनडे सीरीज़ के लिए घोषित की गई हमारी पहली टीम को देखें, तो उसमें से कम से कम पांच खिलाड़ी यह मैच नहीं खेल रहे थे। अगर एक खिलाड़ी चोटिल होता है तो आप दूसरे कॉम्बिनेशन पर विचार करते हैं, दो खिलाड़ी चोटिल होते हैं तो आप किसी और कॉम्बिनेशन को आजमाते हैं, लेकिन अगर हर मैच के बाद कोई न कोई खिलाड़ी बाहर हो रहा हो, तो कहीं न कहीं हम चूक कर रहे हैं। अगर आप विश्व कप को अपना लक्ष्य मानकर चल रहे हैं जहां हमें लगातार 11 मैच खेलने हैं, और यहां हमारे खिलाड़ी दो से तीन मैचों की सीरीज़ भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। तो यह एक बड़ी समस्या है जहां हमारे खिलाड़ी लगातार खेलने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं, वे एक या दो मैच खेलते हैं, उन्हें कोई छोटी चोट लग जाती है और फिर हमें एक अलग कॉम्बिनेशन के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ता है जिसकी हमने मूल रूप से योजना भी नहीं बनाई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     स्पेन वर्ल्ड कप चैंपियन, 106 वें मिनट में फेरान टॉरेस ने किया गोल

    July 20, 2026

    लॉर्ड्स में 22 साल के वनडे सूखे को खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम

    July 18, 2026

    BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान, India के लिए खेलते रहेंगे Rohit Sharma, रिटायरमेंट की खबरों को बताया अफवाह

    July 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.