छत्तीसगढ़रायपुर

CG – मुख्यमंत्री साय का हैलीकॉप्टर आज किसी भी जिले में उतर सकता है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा शुरू, सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जनसमस्याओं का समाधान करेंगे

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा आज से शुरू हो रहा है, और उनका हैलीकॉप्टर किसी भी जिले में उतर सकता है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और ग्रामीणों से योजनाओं पर फीडबैक लेंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में वे सीधे जनता से संवाद करेंगे। 31 मई तक समाधान शिविरों के जरिए समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को जनता के दरवाजे तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।” यह अभियान मुख्यमंत्री की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन चुका है और शासन-प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में काम कर रहा है।

सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेश से 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें मांग, समस्याएं और शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। जिला प्रशासन ने इन आवेदनों को विभागवार वर्गीकृत कर सुराज अभियान पोर्टल पर अपलोड किया है, और निराकरण की प्रक्रिया पारदर्शिता से चल रही है। इसके अलावा, संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी समयबद्ध तरीके से हितग्राहियों को प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button