मुख्य बिंदु:
- दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ जारी।
- सुरक्षाबल नक्सलियों के कोर इलाके में दाखिल।
- इस साल कई बड़े नक्सली ढेर हो चुके हैं।
दंतेवाड़ा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 500 जवानों ने कई बड़े नक्सली कमांडरों को घेर लिया है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है, और अब तक चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
अब तक मिले तीन शव और हथियार
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों से आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

