Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»छत्तीसगढ़ के श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में खुला घोटाला: 160 कर्मचारी होने के बावजूद 400 क्विंटल गुड़ का सेवन
    कोरबा

    छत्तीसगढ़ के श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में खुला घोटाला: 160 कर्मचारी होने के बावजूद 400 क्विंटल गुड़ का सेवन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गुड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक अनोखा घोटाला सामने आया है, जहां तकनीकी कर्मचारियों के लिए निर्धारित गुड़ का वितरण असली कर्मचारियों से कहीं अधिक दिखाया जा रहा है। राज्य विद्युत मंडल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) में सिर्फ 160 तकनीकी कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन दस्तावेजों में 400 कर्मचारियों को गुड़ बांटने का रिकार्ड बनाया गया है। इसका मतलब है कि 240 ऐसे लोग भी गुड़ ले रहे हैं, जो इस योजना के पात्र नहीं हैं।

    दरअसल, 14 मई 2003 को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को कोयला-राखड़ के प्रदूषण से बचाने और स्वास्थ्य सुधार के लिए रोजाना 100 ग्राम गुड़ वितरित करने का नियम है। हालांकि, विद्युत कंपनी बनने के बाद अधिकारी भी बिना किसी औपचारिक आदेश के गुड़ ले रहे हैं, जबकि वे गुड़ से परहेज करते हैं।

    छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन-एक के महासचिव आर.सी. चेट्टी ने सूचना के अधिकार के तहत इस वितरण का विस्तृत ब्यौरा मांगा, जिससे इस घोटाले की पोल खुली। ज्ञात हुआ कि संयंत्र में 400 लोगों के नाम पर सालाना लगभग 12,000 किलो गुड़ खरीदा जाता है, जिसकी लागत लगभग 5,95,920 रुपये है। परन्तु यह गुड़ वास्तविक कर्मचारियों को प्रतिदिन नहीं दिया जाता, बल्कि महीने में एक-दो बार ही वितरित किया जाता है। वहीं, कई अपात्र अधिकारी जैसे मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता भी इस गुड़ का लाभ उठा रहे हैं।

    इस फर्जीवाड़े से कंपनी को हर साल लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। महासचिव चेट्टी ने इस घोटाले के बारे में चेयरमैन को पत्र लिखा है और बताया है कि कोरबा-पश्चिम और मड़वा के संयंत्रों में भी ऐसी गड़बड़ियों की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण

    May 20, 2026

    नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड

    May 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.