Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या आपके पास वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है? 48 लाख कमाने के चक्कर में लूट लिए 3.66 लाख?आखिर कैसे ठगों ने 5 रुपये के बहाने…
    • छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…
    • छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बस्तर के प्रगणक ने दुर्गम क्षेत्र में रचा इतिहास, लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन की गाज
    • “बेटी को भगा ले गया”, परिजनों ने गुस्से में लड़के के पिता की काट दी गर्दन
    • निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
    • अंबेडकरनगर में मां ने ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट
    • एक साल से लंबित चुनाव याचिका केस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, 6 महीने में फैसला देने का निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली सरकार ने 177 करोड़ रुपये मंजूर किए, आधा दर्जन परियोजनाएं होंगी पूरी-जलभराव से राहत…
    राष्ट्रीय

    दिल्ली सरकार ने 177 करोड़ रुपये मंजूर किए, आधा दर्जन परियोजनाएं होंगी पूरी-जलभराव से राहत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली- राजधानी दिल्ली में हर साल मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नौ इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेन की बड़ी रीमॉडलिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं को न्यू मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत प्रशासनिक और व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनकी कुल लागत 177 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। परियोजना के तहत पुराने और जर्जर ड्रेनों को आधुनिक प्रीकास्ट आरसीसी तकनीक से दोबारा बनाया जाएगा। इससे ड्रेनों की क्षमता बढ़ेगी और बारिश के पानी के बहाव में सुधार होगा। अधिकारियों के अनुसार, नई तकनीक के इस्तेमाल से निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा और मानसून के दौरान जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

    स्वीकृत परियोजनाओं के तहत कई महत्वपूर्ण सड़कों और इलाकों में ड्रेनों की रीमॉडलिंग की जाएगी। इनमें अवंतिका रेड लाइट से विश्राम चौक तक छोटूराम मार्ग, कैंप चौक से आजादपुर एच-पॉइंट (मॉल रोड), सुल्तानपुरी बस टर्मिनल के पास पुलिस स्टेशन रोड से फ्लड कंट्रोल ड्रेन तक, तथा जैन नगर से रोहिणी सेक्टर-22 रेड लाइट तक ड्रेनों के पुनर्निर्माण का कार्य शामिल है। इसके अलावा सुल्तानपुरी मेन रोड से जलेबी चौक, जगदंबा रोड तथा रोहिणी सेक्टर-16 और 17 की कई सड़कों पर नए नालों का निर्माण किया जाएगा।

    राजधानी के कई महत्वपूर्ण इलाकों में इस परियोजना के तहत काम किया जाएगा। इनमें ज्ञान शक्ति मंदिर मार्ग, छोटूराम मार्ग, कैंप चौक से आजादपुर एच-पॉइंट (मॉल रोड), सुल्तानपुरी, रोहिणी, नांगलोई रोड और महाराजा अग्रसेन मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लंबे समय से ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। सरकार की योजना के अनुसार इन इलाकों में बरसाती पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा, जिससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।

    दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि सरकार राजधानी में लंबे समय से चली आ रही ड्रेनेज समस्याओं को स्थायी रूप से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण रही है। मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत ये परियोजनाएं दिल्ली के स्टॉर्म वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे आने वाले समय में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

    पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में लंबे समय से चली आ रही ड्रेनेज समस्याओं को स्थायी रूप से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में बरसात के समय जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत शुरू की जा रही ये परियोजनाएं दिल्ली के स्टॉर्म वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

    मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रहा है, जहां मॉनसून के दौरान बार-बार जलभराव की समस्या सामने आती है। सरकार का लक्ष्य है कि बारिश के समय दिल्ली में अनावश्यक जलभराव की स्थिति न बने। इसके लिए सबसे पहले ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पानी भरने की समस्या अधिक होती है, ताकि वहां मजबूत और सक्षम ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक साल से लंबित चुनाव याचिका केस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, 6 महीने में फैसला देने का निर्देश

    May 2, 2026

    DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू, दिल्ली में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच बस टर्मिनलों पर मुफ्त ठंडा पानी…

    May 2, 2026

    पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच वोटरों का हंगामा, टीएमसी नेता पर धमकाने के आरोप

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.