Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»इंद्रपुरी में रात में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के बाद प्रदर्शन…
    राष्ट्रीय

    इंद्रपुरी में रात में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के बाद प्रदर्शन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के बाद बवाल मच गया. जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला तो भीड़ मूर्ति के पास इकट्ठी हो गई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के रहते कोई भी इस तरह की घटना नहीं कर सकता. विधायक ने आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, NSA) लगाने की मांग की. वहीं, एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

    दरअसल, रात में किसी समय यहां स्थापित डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी पहुंच गए. उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर किसी एक जाति के नहीं हैं, बल्कि सभी के हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जिसने भी यह घटना की है उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हो और पुलिस एनकाउंटर करे. उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि एक व्यक्ति पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

    नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि इस इलाके में स्थापित डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति देर रात किसी ने क्षतिग्रस्त कर दी. उसके बाद यहां भीड़ जमा है. काफी पुलिस फोर्स भी है और लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है.

    वहीं, मुरादाबाद जिले में भी आंबेडकर जयंती के महज दो दिन बाद शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के बाद बवाल मच गया था. रात करीब 10-11 बजे मूर्ति की उंगली टूटने की खबर फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गए. पुलिस बल के तैनात होने के बाद मामले को शांत कराया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…

    June 9, 2026

    अधीर रंजन बोले-परिसीमन, वन नेशन वन इलेक्शन का रास्ता साफ, TMC के बागी करेंगे नरेंद्र मोदी का सपना पूरा

    June 9, 2026

    भारत ने पहली बार तैनात किए 12 रेडी टू फायर परमाणु हथियार

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.