Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा…
    • ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’
    • प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल, पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या…
    • 2020 के दिल्ली दंगा केस में पुलिस की अपील खारिज, चार साल बाद इशरत जहां की जमानत पक्की…
    • आम आदमी पार्टी संसदीय दल में बड़ी फूट: राघव चड्ढा का एलान- भाजपा में शामिल होंगे, दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला
    • ‘बस अमेरिका की हां का इंतजार’: तेहरान पर बड़े हमले की तैयारी में इस्राइल
    • ‘बंगाल का गौरव लौटाने के लिए तृणमूल से आजादी जरूरी’, दमदम की रैली में टीएमसी पर बरसे पीएम
    • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोसा वस्त्रों में नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा…
    BREKING NEWS

    AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एम्स के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोडऩे में सफलता हासिल की है। हालांकि उस हाथ के सामान्य तरह से काम करने में समय लग सकता है। 70 वर्षीय किसान थ्रेसर से भूसा बना रहा था। इसी दौरान हाथ पट्टे में फंस गया और टूटकर अलग हो गया। घटना के दो घंटे के भीतर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने इसे इमरजेंसी केस की तरह लिया और हाथ जोडऩे में कामयाब रहे।

    डॉक्टरों के अनुसार, किसान का बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया था। कटा हुआ हाथ सही तरीके से बर्फ वाले डिब्बे में सुरक्षित रखा गया था, जिससे सर्जरी सफल होने की संभावना बढ़ गई। प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। लगभग 8 घंटे चली इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व प्लास्टिक सर्जरी के एचओडी डॉ. जितेन मिश्रा ने किया।

    ऑपरेशन में ऑर्थोपेडिक टीम को भी शामिल किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. संदीप नेमा ने किया। उन्होंने हड्डी को छोटा कर उसे जोड़ा। एनीस्थीसिया टीम ने ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखा। प्लास्टिक सर्जरी टीम के अन्य डॉक्टरों ने मिलकर हाथ में दोबारा ब्लड सकुर्लेशन शुरू किया और उसे सुरक्षित रूप से जोडऩे में सफलता पाई। मरीज को बाद में दो और सर्जरी से गुजरना पड़ा।

    डॉक्टरों के अनुसार, एक महीने बाद मरीज का हाथ ठीक तरह से ब्लड सर्कुलेशन के साथ काम कर रहा है और घाव लगभग भर चुका है। हड्डी को पूरी तरह जुडऩे में लगभग 2 महीने और लग सकते हैं, जबकि हाथ की पूरी कार्यक्षमता लौटने में अधिक समय लग सकता है।

    डॉक्टरों के अनुसार कटे हुए हाथ व मरीज को 6 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचना और अंग को बर्फ में सही तरीके से सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। इस स्थिति में हाथ या अन्य अंग को जोडऩा सही रहता है। लोगों को चाहिए कि किसी दुर्घटना में ऐसी स्थिति आने पर कटे हुए अंग व मरीज को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। ताकि सफल ऑपरेशन किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोसा वस्त्रों में नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर…

    April 24, 2026

    गड्डियां गिरती रहीं हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख…

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.