- स्कूलों के समय में बदलाव, 7 बजे से 11 बजे तक
- सरकारी, निजी और केंद्रीय विद्यालयों के लिए आदेश
- आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदला, 11 बजे तक
गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव
रायपुर। प्रदेशभर में बढ़ती गर्मी के कारण जहां अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे।
दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्राइमरी और मिडिल कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक, जबकि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाएं 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होंगी।
केंद्र और राज्य स्कूलों के लिए आदेश
लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और केंद्रीय विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया है। ये नियम 2 से 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेंगे, जबकि शासकीय कार्यालयों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग ने इसे सख्ती से लागू करने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी किए हैं।आंगनबाड़ी केंद्रों का नया समय
महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। अब ये केंद्र सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे, जिससे बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों की अवधि को छह घंटे से घटाकर चार घंटे किया गया है।यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि तेज गर्मी के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
- छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
- घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
- नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
- शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई जान

