Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बंगाल में एक बार फिर भूकंप के झटके, दार्जिलिंग से कोलकाता तक दहशत
    राष्ट्रीय

    बंगाल में एक बार फिर भूकंप के झटके, दार्जिलिंग से कोलकाता तक दहशत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता. बंगाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. शुक्रवार की सुबह सबसे पहले दार्जिलिंग में 2.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी, लेकिन दोपहर बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. इसका असर राजधानी कोलकाता तक देखा गया. कोलकाता में भी लोग घरों से बाहर निकल गये. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना में बताया जा रहा है. दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर आये इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी. पिछले एक माह से इस इलाके में झटके पर झटके आ रहे हैं. वैज्ञानिक और विशेषज्ञ लगातार आ रहे भूकंप से चिंतित हैं. कल भी सिक्किम के मंगन में 3.9 और 3.7 तीव्रता के 16 भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

    सुबह चार बजे डोली धरती

    पिछले एक माह से उत्तर बंगाल और उससे सटे इलाकों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. सिक्किम में भूकंप से भी उत्तरी बंगाल में धरती डोलने लगती है. शुक्रवार सुबह 4 बजे आये भूकंप के कारण उत्तर बंगाल में भी झटके महसूस किये गये. सुबह-सुबह जब भूकंप आया, तो अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे. जो लोग जगे थे, वे डरकर घर से बाहर निकल गये.

    चार दिन में 40 झटके

    इससे पहले बृहस्पतिवार को सिक्किम में एक ही दिन में 16 बार भूकंप आये. इससे पहले, फरवरी की शुरुआत में पड़ोसी राज्य में लगातार भूकंप आ रहे थे. 4 दिनों में 40 से अधिक भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को किसी बड़े भूकंप का ‘पूर्वाभास’ माना जा रहा है. छोटे भूकंप अक्सर बड़े भूकंप से पहले आते हैं. यह प्रकृति की चेतावनी है. वर्ष 2011 में सिक्किम में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी. सिक्किम और पड़ोसी राज्य उत्तर बंगाल में इस समय लगातार भूकंपों के कारण दहशत का माहौल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर

    May 13, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…

    May 12, 2026

    चुनाव आयोग के सीईओ को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर बंगाल में घमासान, CM ने दिया जवाब

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.