Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अचानक बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, चिंता में किसान
    राष्ट्रीय

    अचानक बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, चिंता में किसान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबाला : मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर सीधा फसलों पर पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई तेज हवाओं के दलस्त बारिश और ओलावृष्टि से कईं फसलों को काफी नुकसान हुआ है, खासकर आलू और टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में और भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है जिससे कईं फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं लगातार बढ़ते तापमान से भी फसलों में बीमारी आने की संभावना है। 

    किसानों को दी ये सलाह 

    एग्रिकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डॉयरेक्टर ने किसानों को सलाह दी है कि वो अपनी फसलों की देखभाल करते रहे और बीमारी की संभावना होने पर कृषि विभाग से संपर्क कर दवाईयों का छिड़काव करें। 

    हरियाणा में पिछले दिनों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हुई जिससे कई फसलों में नुकसान होने की भी बात कही जा रही है। तेज हवा चलने से सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई जो लगभग पककर तैयार होने को थी। हालांकि किसानों का कहना है कि सरसों को नुकसान कम हुआ है, लेकिन आलू और टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने आलू की फसल को बारिश से पहले निकाल लिया था, वो तो ठीक रहे। बाकी जिन लोगों की फसल अभी खेत में खड़ी थी और जो निचले इलाकों में थी। उनमें पानी खड़ा होने के कारण आलू की फसल खराब हो गई है। 

    ज्यादा बारिश होने पर गेहूं की फसल को भी होगा नुकसान 

    वहीं अगर बात गेहूं की करें तो गेहूं में हालांकि अभी इतना नुकसान नहीं है। गेहूं की फसल के लिए बारिश काफी लाभदायक सिद्ध हुई है, लेकिन जो निचले इलाकों में फसल खड़ी है, उसमें थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। क्योंकि पानी खड़ा होने के कारण गेहूं में ग़लन की समस्या आ सकती है लेकिन ऊंचे इलाकों में फसल बहुत अच्छी है, लेकिन जिस प्रकार से तापमान बढ़ रहा है उससे फसलों में बीमारी की संभावना है। आने वाले दिनों में जिस प्रकार से बारिश की संभावना जताई जा रही है उससे गेहूं की फसल को फायदा तो होगा लेकिन अगर बारिश ज्यादा पड़ गई तो फिर नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो किसानों में डर जरूर है।

    वहीं बदलते मौसम को लेकर जब एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर जसविंदर सैनी से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में जिस प्रकार से बारिश हुई और आने वाले दिनों में भी पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है। अभी फिलहाल फैसले काफी अच्छी खड़ी है । उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में तो अभी काफी अच्छा निखार है अगर ओलावृष्टि नहीं होती तो गेहूं की फसल काफी अच्छी रहेगी । उन्होंने बारिश का फसलों को फायदा होने की बात कही। 

    उन्होंने आशंका जताई कि फसलों में बीमारी आ सकती है किसान इसके लिए निगरानी रखें क्योंकि तापमान बढ़ता है और मॉश्चर होने के कारण गेहूं में येलो रस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है । अगर हमारे यहां ज्यादा ओलावृष्टि होती तो नुकसान होता। फिलहाल उन्होंने नुकसान की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पीछे जो तूफान आया था उससे कुछ नुकसान जरूर हुआ है, वहीं उन्होंने कहा कि टमाटर की रोपाई अभी शुरू नहीं हुई है जो पहले लोगों ने रोपाई की थी उसको जरूर नुकसान हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में सारे संप्रदाय सुरक्षित और सम्मानित : मोहन भागवत

    November 29, 2026

    परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन से कांग्रेस में मची हलचल, कांग्रेस नेता सोनिया, खरगे और राहुल डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से करेंगे मुलाकात…

    November 29, 2026

    महिला आऱक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हमारा हौसला भी बुलंद है, हिम्मत भी अटूट है…

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.