Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पिता ने 6 वर्षीय बेटे पर फावड़े से किए कई वार, फिर की खुदकुशी
    छत्तीसगढ़

    पिता ने 6 वर्षीय बेटे पर फावड़े से किए कई वार, फिर की खुदकुशी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    खुदकुशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी: जिले के ग्राम पंचायत बोड़रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने 6 वर्षीय बेटे की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गोपेश्वर साहू शराब का आदी था और काफी समय से पत्नी से विवाद व डिप्रेशन से जूझ रहा था। पिता-पुत्र की एक साथ हुई मौत से गांव में गहरा मातम छा गया है।

    घटना का विवरण:
    अर्जुनी पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल की रात गोपेश्वर साहू ने अपने बेटे हेयांश साहू पर फावड़े से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। वारदात के तुरंत बाद गोपेश्वर ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।

    गांव में पसरा मातम:
    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर जुट गई। अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अगले दिन 7 अप्रैल को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

    व्यवसायी था मृतक, व्यवहार अच्छा था:
    गांववालों व परिजनों ने बताया कि गोपेश्वर साहू गांव में च्वाइस सेंटर और दूध डेयरी चलाता था और उसका व्यवहार सभी से अच्छा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पत्नी भूपेश्वरी साहू से विवाद के कारण वह मानसिक तनाव और शराब की लत का शिकार हो गया था।

    विवाद की वजह बना पत्नी का बाहर काम करना:
    बताया गया कि पत्नी के बाहर काम करने को लेकर गोपेश्वर नाराज रहता था। उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते वह तनाव और डिप्रेशन में रहने लगा था। पति-पत्नी के बीच चल रहे लंबे विवाद से गांववाले भी वाकिफ थे।

    पुलिस जुटी जांच में:
    ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जड़ में चरित्र शंका है। इस मामले पर एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने कहा कि फिलहाल मामला पेचीदा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती

    August 8, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.