Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अंकल और उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर, प्रेमिका के इंकार करने पर प्रेमी ने ले ली जान
    राष्ट्रीय

    अंकल और उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर, प्रेमिका के इंकार करने पर प्रेमी ने ले ली जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। यह एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का शव एक पीजी आवास में पाया गया जिसके बाद मामले का खुलास हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार महिला ने प्रेमी के 50 साल के अंकल और उसके 52 साल के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर 22 वर्षीय युवक ने अपनी 35 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी।

    शव के गले पर निशान और सिर पर चोटें

    मंगोलपुरी थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक पीजी के कमरे के बेड बॉक्स में महिला का शव पड़ा मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शव के गले पर निशान और सिर पर चोटें पाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटनास्थल से भी फॉरेंसिक की टीम की मदद से सबूत जुटाए गए है।

    पीजी के कमरे में बेड के बॉक्स में मिला शव

    पुलिस पूछताछ के दौरान पीजी के मालिक ने बताया कि आरोपी युवक ने अपनी किसी दोस्त से मिलने के लिए कुछ घंटों के लिए कमरा मांगा था। जब वह वापस लौटा तो कमरा खुला मिला और आरोपी गायब था। पीजी मालिक ने जब कमरे में जाकर देखा तो बेड के बॉक्स से शव का पैर बाहर लटक रहा था। बॉक्स खोलकर देखने पर अंदर मृतका का शव मिला जिसे देखकर पीजी मालिक घबरा गया और उसने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    अंकल और उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक महिला के साथ रिश्ते में था और उसके घर के पास चिकन की दुकान चलाता था। घटना के दिन दोनों कमरे में पहुंचे थे, जहां आरोपी का अंकल और उसका एक दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला पर अपने अंकल और दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब महिला ने इंकार किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर उसे जमीन पर दबाकर पहले कंबल से मुंह दबाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी के अंकल और उसका दोस्त ने कमरे के बाहर रह कर यह ध्यान रखा कि कोई वहां आ नहीं जाए। घटना के बाद अंकल और दोस्त ने आरोपी की मौके से भागने में मदद भी की।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला की पहचान मंगोलपुरी निवासी के रूप में हुई है, जो घरेलू सहायिका का काम करती थी और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 238 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.