Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»कोरबा: SECL खदान में मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    कोरबा

    कोरबा: SECL खदान में मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: मानिकपुर स्थित SECL खदान कार्यालय में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय प्रसाद पटेल और सुरेश पटेल उर्फ मोटू को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो फुटेज और पीड़ित की शिकायत के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।

    क्या है मामला?
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित एलेश पी आनंद (40), जो KCC के अंतर्गत अकाउंट विभाग में कार्यरत हैं, ने शिकायत में बताया कि 17 मई 2025 की शाम करीब 5:30 बजे सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल और उनके अन्य साथियों ने मानिकपुर माइंस स्थित कार्यालय में प्रवेश किया। वे एक आवेदन के सिलसिले में आए थे, लेकिन बात विवाद में बदल गई और उन्होंने चक्रधर मोहंती व दीपक डे के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

    आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से दोनों कर्मचारियों पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मानिकपुर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 353/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 324(4), और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…

    August 8, 2026

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.