Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स
    • अंग्रेजों से भिड़ेगा भारत, आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच
    • बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त
    • चंदा-चढ़ावा कांड ‘बेनतीजा’
    • सशक्त राज्यसभा परिसीमन विवाद के समाधान की कुंजी
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
    • अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया
    • चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में डॉ . मुस्कान सोनी सस्पेंड 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»गौतम अदाणी का अयोध्या दौरा, हनुमान जयंती पर राम मंदिर में परिवार के साथ किए रामलला के दर्शन…
    राष्ट्रीय

    गौतम अदाणी का अयोध्या दौरा, हनुमान जयंती पर राम मंदिर में परिवार के साथ किए रामलला के दर्शन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या – अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का भी दौरा किया और आश्वासन दिया कि भारतीय संस्कृति को बचाने और अक्षुण्य रखने में जो भी सहयोग होगा, वह अदाणी फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। गौतम अदाणी गुरुवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर में अपनी पत्नी प्रीति अदाणी और परिवार के सदस्यों के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों के लिए प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। इसके बाद, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन अपने परिवार समेत गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों और अध्यापकों से मुलाकात की। यहां गुरुकुल के पदाधिकारियों की ओर से गौतम अदाणी को एक पुस्तक भी भेंट की गई।
    गुरुकुल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए गौतम अदाणी ने कहा, “मेरे और मेरे परिवार को भव्य श्रीराम मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला है। यह क्षण अत्यंत भावपूर्ण और गौरव का क्षण है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।”
    उन्होंने आगे कहा, “यहां गुरुकुल में आने का भी मौका मिला है। बच्चों के साथ समय बिताया है। गुरुकुल आज के युग में इस संस्कृति को जागरुक रखने का बहुत महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन की ओर से एक गुरुकुल संस्कृति को संभालने व आज के एआई के समय में अपनी संस्कृति को और वेग कैसे मिले, इसके लिए हर सहयोग किया जाएगा।”
    समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए गुरुकुल के एक अध्यापक ने कहा, “उद्योगपति गौतम अडानी अयोध्या में राम जन्मभूमि में दर्शन के बाद वे गुरुकुल महाविद्यालय में आए। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। भारतीय संस्कृति और संस्कृत में गौतम अडानी की काफी जिज्ञासा और दिलचस्पी दिखी है। हम बहुत आभारी हैं। हमें खुशी हुई कि वे यहां आकर गुरुकुल परिवार से मिले।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “3.6 करोड़ भारतीयों पर किया जा रहा प्रयोग”, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर केंद्र पर बरसे मंत्री प्रियांक खरगे

    July 1, 2026

    मैं पक्का राष्ट्रवादी, अन्नामलाई बोले, मोदी-शाह से रिश्ते अब दोस्ताना नहीं

    June 30, 2026

    अरुणाचल प्रदेश पर चीन का कब्जा?, आधारहीन खबर : भारतीय सेना

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.