Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»दिल्ली में DDA का नया आवास योजना, फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका — जानें लोकेशन और महत्वपूर्ण जानकारी
    व्यापार

    दिल्ली में DDA का नया आवास योजना, फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका — जानें लोकेशन और महत्वपूर्ण जानकारी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    फ्लैट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपना घर आवास योजना 2025 लॉन्च किया है, जिसके तहत लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला इलाकों में कुल 7500 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 20 मई 2025 से शुरू हो चुका है।

    कौन आवेदन कर सकता है?
    इस योजना के लिए आवेदन करने वाले को भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। दिल्ली में किसी भी संपत्ति का मालिक होने के बावजूद आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता और सह-आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय दोनों परिवारों के लिए मिलाकर 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के लिए PAN कार्ड अनिवार्य है।

    जरूरी तिथियां:

    • योजना लॉन्च: 20 मई 2025
    • हेल्पडेस्क शुरू: 20 मई 2025
    • ब्रोशर उपलब्ध: 20 मई 2025
    • रजिस्ट्रेशन शुरू: 20 मई 2025
    • फ्लैट बुकिंग शुरू: 27 मई 2025 (दोपहर 12 बजे)
    • योजना समाप्ति: 26 अगस्त 2025

    बुकिंग राशि:

    • EWS: ₹50,000
    • LIG: ₹1,00,000
    • MIG: ₹4,00,000
    • HIG: ₹10,00,000

    बुकिंग अमाउंट फ्लैट की कुल कीमत में समायोजित किया जाएगा, लेकिन यह राशि रिफंडेबल नहीं है। अगर कोई भुगतान नहीं करता या बुकिंग कैंसिल करता है तो यह राशि जब्त कर ली जाएगी। योजना “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर काम करेगी।

    अलॉटमेंट और निरीक्षण:
    सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड होंगे। आवेदन से पहले आवेदकों को साइट पर जाकर फ्लैट का निरीक्षण करना चाहिए और फ्लैट की लोकेशन, साइज और कीमत की जानकारी लेकर संतुष्ट होना चाहिए। फ्लैट की कीमत, डिज़ाइन, सामग्री की गुणवत्ता या निर्माण में किसी भी कमी के बारे में डीडीए कोई शिकायत स्वीकार नहीं करेगा। जनता के लिए सैंपल फ्लैट सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। योजना के दौरान डीडीए का प्रतिनिधि साइट पर मौजूद रहेगा ताकि निरीक्षण की सुविधा मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    6066 करोड़ की लागत से मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, क्या-क्या होगा खास?

    July 11, 2026

    BSNL ने लांच किया खास सैटेलाइट फोन, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

    July 11, 2026

    1 हफ्ते में चांदी 15,000 रुपये गिरी, सोने में भी 2200 रूपए की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.