Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…
    • ‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…
    • इब्राहिम कप्तान, राशिद भी टीम में, भारत से टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित
    • यूपीआई पर कोई भी शुल्क सही नहीं
    • घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
    • नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
    • CG –भिलाई में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या,किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव…
    •  क्रीमी लेयर मामले में केंद्र सरकार ने SC से मांगा स्पष्टीकरण, क्या होगा 2025 बैच के OBC उम्मीदवारों पर इसका असर ?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»Google Map ने दिखाया था मौत का रास्ता! बदायूं पुल हादसे में केवल एक इंजीनियर पर चलेगा केस
    BREKING NEWS

    Google Map ने दिखाया था मौत का रास्ता! बदायूं पुल हादसे में केवल एक इंजीनियर पर चलेगा केस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं-बरेली बॉर्डर पर रामगंगा नदी के अधूरे पुल से कार गिरने के चर्चित मामले में पुलिस जांच की बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। 24 नवंबर 2024 को हुए इस दिल दहला देने वाले हादसे में, जिसमें 3 युवकों की जान चली गई थी, पुलिस ने अब लोक निर्माण विभाग (PWD) के 3 इंजीनियरों को निर्दोष पाया है। वहीं, एक अन्य अभियंता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर ली गई है।

    क्या था वो खौफनाक हादसा?
    यह घटना दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने एक अधूरे पुल पर हुई थी। मैनपुरी और फर्रुखाबाद के रहने वाले तीन दोस्त अमित, विवेक और अजीत एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ता ढूंढने के लिए वे गूगल मैप (Google Maps) का सहारा ले रहे थे। मैप ने उन्हें उस अधूरे पुल पर भेज दिया, जिसका एक हिस्सा गायब था। पुल पर न तो कोई मजबूत बैरियर था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। अंधेरे और रफ्तार के कारण कार सीधे पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    इंजीनियरों पर गिरी गाज: किसे मिली राहत, कौन फंसेगा?
    हादसे के बाद प्रशासन ने घोर लापरवाही मानते हुए PWD के चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की गहन जांच के बाद अब स्थिति साफ हुई है।  जांच में सहायक अभियंता अभिषेक कुमार और जूनियर इंजीनियर अजय गंगवार व महाराज सिंह की सीधी लापरवाही स्पष्ट नहीं पाई गई, जिसके बाद उन्हें इस मामले से मुक्त कर दिया गया है। सहायक अभियंता मो. आरिफ की जिम्मेदारी तय की गई है। पुलिस अब उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

    हादसे ने खड़े किए थे बड़े सवाल
    इस दर्दनाक मौत ने पीडब्ल्यूडी (PWD) की कार्यप्रणाली की कलई खोल दी थी। सवाल उठे थे कि आखिर निर्माणाधीन या अधूरे पुलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जाते?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

    August 24, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला-प्रोफेसर सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा

    August 24, 2026

    BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.