Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • शादी जिम्मेदारी, सिखाती है अनुशासन और धर्म, लिव इन रिलेशन की सच्चाई दुनिया देख रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सरकार ने चीन से आने वाले सस्ते उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए इसकी वजह और पूरा मामला
    व्यापार

    सरकार ने चीन से आने वाले सस्ते उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए इसकी वजह और पूरा मामला

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    प्रतिबंध
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार ने सस्ते विदेशी सामान के आयात पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को सरकार ने चीन सहित कुछ अन्य देशों से कम कीमत पर आने वाले कब्जे और रोलर चेन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। बता दें कि कब्जा एक हार्डवेयर उपकरण होता है, जिसका इस्तेमाल दरवाजे को फ्रेम से जोड़ने के लिए किया जाता है। वहीं, रोलर चेन का उपयोग साइकिल, मोटरसाइकिल और प्रिंटिंग प्रेस जैसी मशीनों में किया जाता है।

    280 रुपये प्रति किलो से सस्ता कब्जा अब बैन

    विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि कब्जे की कीमत 280 रुपये प्रति किलो से कम है, तो उसका आयात अब प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह, 235 रुपये प्रति किलो से कम कीमत वाली रोलर चेन के आयात पर भी बैन लगाया गया है।

    चीन के अलावा इटली और जर्मनी से भी होता है आयात

    भारत में कब्जे का मुख्य रूप से चीन, इटली और जर्मनी से आयात होता है, जबकि रोलर चेन चीन, जर्मनी और जापान जैसे देशों से आती हैं। DGFT ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय कीमत से कम दर पर इन उत्पादों का आयात करने के लिए आयातकों को विशेष अनुमति लेनी होगी।

    विदेशी व्यापार नीति के तहत लिया गया निर्णय

    DGFT ने यह अधिसूचना विदेश व्यापार (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1992 की धारा 3 और 5 के तहत, विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 के अंतर्गत जारी की है। यह निर्णय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की मंजूरी के बाद लागू किया गया है और इसका उद्देश्य घरेलू उद्योग को संरक्षण देना तथा सस्ते और कम गुणवत्ता वाले उत्पादों के आयात को रोकना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    शेयर बाजार में भारी बढ़त, सेंसेक्स 600 पॉइंट उछला, FMCG और IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    July 27, 2026

    BSNL का सबसे सस्ता भारत फाइबर प्लान! 700GB डेटा, Unlimited Calling…

    July 26, 2026

    बाजार में गिरावट के बावजूद इन 5 शेयरों ने दिया 60% तक का बंपर रिटर्न, खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.