Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»गुलाल उड़ाए, डीजे पर थिरके जवान, बसवराजू एनकाउंटर के बाद खुशी का जश्न
    छत्तीसगढ़

    गुलाल उड़ाए, डीजे पर थिरके जवान, बसवराजू एनकाउंटर के बाद खुशी का जश्न

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    जश्न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में DRG जवानों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 27 माओवादियों को मार गिराया गया, जिनमें CPI (माओवादी) के महासचिव बसवराजू भी शामिल थे। इस सफलता के बाद जवानों ने बारिश में गुलाल उड़ाते हुए, डीजे पर नाचते हुए और देशभक्ति के गीत गाते हुए जश्न मनाया।

    जवानों के घर वापसी पर उनके परिवार ने आरती उतारी और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार जैसे AK-47, SLR-INSAS कार्बाइन और गोला-बारूद बरामद किया गया। मुठभेड़ में एक DRG जवान शहीद हुआ जबकि कई घायल भी हुए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की इस उपलब्धि की जमकर तारीफ की है। बस्तर रेंज के IG पी. सुंदरराज ने बताया कि बसवराजू सुरक्षा बलों और जनप्रतिनिधियों पर हमलों की साजिश रचने वाला माओवादी नेता था और उसकी मौत नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि यह तीन दशकों में पहली बार हुआ है जब जनरल सेक्रेटरी स्तर के माओवादी नेता को मार गिराया गया है। उन्होंने बसवराजू को नक्सल आंदोलन की रीढ़ बताया और बताया कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के बाद छत्तीसगढ़ में 54 नक्सली गिरफ्तार और 84 आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

    जश्न के दौरान जवान रंगों से सराबोर होकर देशभक्ति गीत गाते दिखे, उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही थी। स्थानीय लोग भी जवानों का गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.