Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सीजफायर के बाद PM मोदी से 3 बार हुई चर्चा ..इनकी अच्छाई शब्दों में नहीं बता सकता-डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही
    राष्ट्रीय

    सीजफायर के बाद PM मोदी से 3 बार हुई चर्चा ..इनकी अच्छाई शब्दों में नहीं बता सकता-डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल के साथ करीब 40 दिनों तक चले युद्ध रुकने के बाद ईरान ने इस दौरान भारत और भारतीयों की भूमिका की काफी सराहना की है। भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके देश के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से कम से कम तीन बार बात हुई।

    ईरान युद्ध के दौरान भारत की भूमिका की सराहना

    अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने युद्ध के दौरान ईरान के प्रति भारतीयों के रोल की जमकर तारीफ की है और यह भी कहा है कि ईरान में रह रहे भारतीय उनकी अपनी प्राथमिकता हैं।

    ‘भारतीयों की याद आती है तो रो पड़ता हूं’

    भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि ‘भारत में हमारे भाइयों और बहनों का, मैं उनका वर्णन नहीं कर सकता। मुझे जब भी उनकी याद आती है, मैं रो पड़ता हूं। वे शानदार हैं। उन अच्छे लोगों की कीमत को मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकता…मैं भारत में अपने सभी भाइयों और बहनों को ऐसे खूबसूरत लोगों के होने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। वे असाधारण लोग हैं…।’

    ‘भारतीयों की सुरक्षी हमारी प्राथमिकता’

    अमेरिका के साथ सीजफायर हो जाने के बावजूद ईरान में हालात सामान्य नहीं लग रहे। इसीलिए भारत ने अपने नागरिकों से कहा है कि वह फौरन ईरान छोड़ दें। लेकिन, अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा उनकी और उनके देश की प्राथमिकता है।

    ‘युद्ध रुकवाने में कुछ देशों की भूमिका अच्छी’

    जब ईरानी नेता से सीजफायर में पाकिस्तान और चीन की भूमिका को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ‘कुछ देश एकजुट हुए और उन्होंने युद्धविराम करवाने में बहुत अच्छी भूमिका निभाई।’ कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों तक जंग रुकवाने में पाकिस्तान की भूमिका के पीछे असल खिलाड़ी चीन है, जिसने दोनों पक्षों को फिलहाल युद्धविराम के लिए तैयार किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रसोई गैस,.. सरकार ने सप्लाई और बुकिंग पर लिया बड़ा फैसला

    April 21, 2026

    मणिपुर में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता…

    April 21, 2026

    PM मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का लगा आरोप, 700 नागरिकों ने EC से की कार्रवाई की मांग

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.