- बलरामपुर में ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत।
- ओलावृष्टि से आम, महुआ और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान।
- मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की।
अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलें प्रभावित हुईं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य झुलस गया।
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ और सीमावर्ती लहसुनपाट में शुक्रवार सुबह तेज ओलावृष्टि हुई। लगभग आधे घंटे तक लगातार ओले गिरने से पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया, जिससे सड़कें और खेत बर्फ से पट गए। ओलावृष्टि के कारण लहसुनपाट का नजारा कश्मीर की वादियों जैसा दिखने लगा। बारिश और ओले गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बलरामपुर के अन्य हिस्सों में भी ओले गिरे और कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी
बलरामपुर सहित सरगुजा जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में संभाग के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गुरुवार शाम बलरामपुर जिले के गणेशमोड़ में बिजली गिरने से 60 वर्षीय इरफान खान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी 45 वर्षीय हसनात खान घायल हो गया।

ये दोनों चादों के कंदरी से बलरामपुर जा रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने पर बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ीनुमा घर में रुके। इसी दौरान बिजली गिरने से वे इसकी चपेट में आ गए। जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है, वहां आम, महुआ और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
महुआ और फसलों को भारी क्षति
फिलहाल महुआ के पेड़ फूलों से लदे हुए हैं, लेकिन ओलावृष्टि के कारण इसका काफी नुकसान हुआ है। महुआ ग्रामीणों के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके अलावा, आम के बौर भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रही, लेकिन जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहां गेहूं और सब्जी की फसल को भारी क्षति पहुंची है।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

