Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    • जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    • बंगाल चुनाव के बीच संजय राउत की ओवैसी को सलाह
    • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
    • मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप
    • ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    • बंगाल के लिए  अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 6 महीने में UCC
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»उम्मीद है कि EC स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगा- प्रियंका चतुर्वेदी
    राष्ट्रीय

    उम्मीद है कि EC स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगा- प्रियंका चतुर्वेदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हम ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बात करते हैं लेकिन इसके बावजूद केरल में मतदान और परिणाम की तारीखों के बीच करीब 1 महीने का अंतर है।

    लंबी चुनावी प्रक्रिया को कम करने पर हो विचार

    प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है, तो यह भी जरूरी है कि लंबी चुनाव प्रक्रिया को कम करने पर गंभीरता से विचार किया जाए। उनके मुताबिक कई बार चुनाव कई चरणों में इतने लंबे समय तक चलते हैं कि सरकार बनने में भी काफी देरी हो जाती है।

    कहीं न कहीं चुनावी प्रक्रियाओं में योजना में कमी

    उन्होंने कहा कि केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा, लेकिन उसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। उनके अनुसार इतनी लंबी अवधि यह दिखाती है कि कहीं न कहीं चुनावी प्रक्रिया की योजना में कमी है। अगर चुनाव को बेहतर तरीके से प्लान किया जाए तो वोटिंग और नतीजों के बीच इतना लंबा अंतर नहीं होना चाहिए।

    उम्मीद है कि EC निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएगा

    प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उनको बड़ी उम्मीद है कि चुनाव आयोग देश में पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि किसी भी मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न किया जाए। हर नागरिक का वोट देने का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इस अधिकार की रक्षा करे।

    चुनाव आयोग के आदेश से सवाल खड़े हो रहे हैं

    उन्होंने आगे कहा कि 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा हुई है, जिनमें एक केंद्रशासित प्रदेश और चार राज्य शामिल हैं, लेकिन जिस तरह से विशेष आदेश सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए जारी किए जा रहे हैं। उससे कई सवाल खड़े होते हैं। उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि यह कदम किसी खास राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के एजेंडे के अनुसार चुनाव आयोग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी कहा जाए या किया जाए, सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी की सरकार एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…

    April 10, 2026

    राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

    April 10, 2026

    मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.